जयपुर, 23 अप्रैल (CRICKETNMORE)| ऋषभ पंत (नाबाद 78) और शिखर धवन (54) के अर्धशतकों की मदद से दिल्ली कैपिटल्स ने सोमवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 12वें संस्करण के मैच में राजस्थान रॉयल्स को छह विकेट से हराकर तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।

Advertisement

राजस्थान ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अजिंक्य रहाणे (नाबाद 105) के शानदार शतक और कप्तान स्टीवन स्मिथ (50) के अर्धशतक की मदद से निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 191 रन का विशाल स्कोर बनाया, जिसे दिल्ली ने 19.2 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। 

Advertisement

दिल्ली की 11 मैचों में यह सातवीं जीत है और अब वह 14 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है। दिल्ली 2012 के बाद से पहली बार लीग में शीर्ष स्थान पर पहुंची है। 

वहीं, राजस्थान को 10 मैचों में सातवीं हार का सामना करना पड़ा है और टीम छह अंकों के साथ सातवें नंबर पर है। 

राजस्थान से मिले 192 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली को ओपनर शिखर धवन (54) और पृथ्वी शॉ (42) ने पहले विकेट के लिए 7.3 ओवर में 72 रन साझेदारी कर शानदार शुरुआत दी। 

तभी धवन श्रेयस गोपाल की गेंद पर स्टंप आउट हो गए। उन्होंने 27 गेंदों पर आठ चौके और दो छक्के लगाए। धवन का इस सीजन में यह चौथा अर्धशतक है। उनके आउट होने के कुछ देर बाद कप्तान श्रेयस अय्यर (4) भी रेयान पराग का शिकार बन गए। 

Advertisement

77 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद शॉ ने एक फिर पंत के साथ तीसरे विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी को दिल्ली की स्थिति को मजबूत कर दिया। शॉ टीम के 161 के स्कोर पर तीसरे बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। उन्होंने 39 गेंदों पर चार चौके और एक छक्का लगाया। 

 

दिल्ली को अंतिम तीन ओवर में जीत के लिए 30 रन बनाने थे और टीम ने चार गेंद शेष रहते चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। 

पंत ने 36 गेंदों की नाबाद अर्धशतकीय मैच जिताऊ पारी में छह चौके और चार छक्के लगाए। कोलिन इंग्राम ने नाबाद तीन और शेरफेन रदरफोर्ड ने 11 रन बनाए। 

Advertisement

राजस्थान की ओर से गोपाल ने दो और पराग तथा धवल कुलकर्णी ने एक-एक विकेट लिया। 

इससे पहले, राजस्थान ने अजिंक्य रहाणे (नाबाद 105) के शानदार शतक और कप्तान स्टीवन स्मिथ (50) के अर्धशतक की मदद से छह विकेट पर 191 रन का विशाल स्कोर बनाया, लेकिन उसके गेंदबाज इस स्कोर का बचाव नहीं कर पाए। 

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की शुरूआत खराब रही और संजू सैमसन (0) टीम के पांच रन के स्कोर पर ही रन आउट हो गए।

Advertisement

इसके बाद रहाणे और स्मिथ ने दूसरे विकेट के लिए 75 गेंदों पर 130 रन की साझेदारी कर राजस्थान को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। स्मिथ टीम के 135 के स्कोर पर दूसरे विकेट के रूप में आउट हुए। उन्होंने 32 गेंदों की पारी में आठ चौके लगाए। 

 

स्मिथ के आउट होने के बाद बेन स्टोक्स (8) टीम के 157 के स्कोर पर तीसरे बल्लेबाज के रूप में और एश्टन टर्नर (0) टीम के 163 के स्कोर पर चौथे बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। टर्नर लगातार तीसरी बार शून्य पर आउट हुए हैं। 

उनके अलावा स्टुअर्ट बिन्नी ने 13 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 19 रन बनाकर राजस्थान को छह विकेट पर 191 के स्कोर तक पहुंचा दिया। रेयान पराग ने तीन गेंदों पर चार रन बनाए। 

Advertisement

रहाणे अंत तक नाबाद पर रहे। उन्होंने 63 गेंदों की नाबाद पारी में 11 चौके और तीन छक्के लगाए। रहाणे का यह दूसरा आईपीएल शतक है।

दिल्ली की ओर से कगिसो रबाडा ने दो और अक्षर पटेल, ईशांत शर्मा तथा क्रिस मोरिस एक-एक विकेट लिया। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार