गुजरात टाइटन्स (GT) के हाथों बुधवार को अरुण जेटली स्टेडियम में IPL 2026 के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) को मिली एक रन से हुई करीबी हार के बाद डेविड मिलर (David Miller) बहुत परेशान नज़र आए। मिलर, जिन्होंने सिर्फ 20 गेंदों में नाबाद 41 रन बनाए और मैच की दूसरी आखिरी गेंद पर एक बड़ा दांव खेला, लेकिन यह फैसला उल्टा पड़ गया।
जब दो गेंदों पर दो रनों की ज़रूरत थी, तो मिलर ने प्रसिद्ध कृष्णा के ओवर की पांचवीं गेंद पर एक रन लेने से मना कर दिया। यह मैच का निर्णायक पल साबित हुआ, क्योंकि कृष्णा ने आखिरी गेंद बाउंसर डाली, जिसपर रन चुराने के चक्कर मे कुलदीप यादव रनआउट हो गए।
नतीजे के बाद मिलर पूरी तरह से टूट गए थे और उन्हें दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने सांत्वना दी। पटेल ने मिलर से हाथ मिलाया और उनकी पीठ थपथपाते हुए उनसे बातचीत भी की। जिसकी वीडियो सोश मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
211 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम ने 8 विकेट के नुकसान 209 रन बनाए।
Also Read: LIVE Cricket Score
गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी का मौका मिलने के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए। जिसमें जोस बटलर (27 गेंदों में 52 रन) कप्तान शुभमन गिल (70 रन) और वॉशिंगटन सुंदर (32 गेंदों में 55 रन) ने शानदार पारी खेली। दिल्ली कैपिटल्स के लिए केएल राहुलन 52 गेंदों में 92 रन की पारी खेली और पथुम निसांका ने 24 गेंदों में 41 रन बनाए।
गुजरात की तीन मैच में पहली जीत है और दिल्ली की तीन मैच में पहली हार।