Mitchell Starc News: दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Captials) की टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) के लिए ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) को पूरे 11 करोड़ 75 लाख रुपये में रिटेन किया है। हालांकि इसके बावजूद मिचेल स्टार्क अब तक टूर्नामेंट के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम के साथ नहीं जुड़े हैं। यही वज़ह है बीते समय में मिचेल स्टार्क को सोशल मीडिया पर काफी आलोचना का सामना करना पड़ा है। इसी से परेशान होकर अब मिचेल स्टार्क ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और उन्होंने दुनिया को बता दिया है कि आखिर क्यों वो अब तक आईपीएल के लिए भारत नहीं आए हैं?
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, मिचेल स्टार्क ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टोरी साझा करके फैंस को आईपीएल 2026 के लिए अब तक दिल्ली कैपिटल्स की टीम में ना जोड़ने की पीछे की वज़ह बताई है। उन्होंने खुलासा किया है कि वो कंधे और कोहली की चोट से जूझ रहे हैं, जिस वज़ह से वो आईपीएल टूर्नामेंट के लिए अब तक भारत नहीं आए हैं।
उन्होंने अपने स्टोरी में लिखा, “मैं इस समय अपने कंधे और कोहनी की चोट का इलाज करा रहा हूं, जिसकी गंभीरता का मुझे ऑस्ट्रेलियाई गर्मियों के दौरान पता नहीं था।” उन्होंने आगे लिखा, “कुछ लोगों ने आईपीएल में मेरी भागीदारी को लेकर कुछ कड़े बयान दिए हैं और खिलाड़ियों के बारे में बहुत बुरी तरह से गलत जानकारी मुहैया कराई है। उन्हें तथ्यों के रूप में प्रचारित किया है और दावा किया है कि वे मेरे शरीर को मुझसे बेहतर जानते हैं।”
उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स की टीम और फैंस से माफी भी मांगी और आगे लिखा, “इसके साथ ही मैं स्वीकार करता हूं कि यह चोट और इसका समय दिल्ली की टीम के लिए नुकसानदायक है। मैं टीम और फैंस से इस सीजन के शुरुआती हिस्से में उपलब्ध नहीं रहने के लिए माफी चाहता हूं। मैं डीसी में शामिल होने के लिए प्रतिबद्ध हूं। टीम को लगातार अपडेट दे रहा हूं और डीसी के लिए जल्द से जल्द उपलब्ध होने के लिए जो कर सकता हूं वह करना जारी रखूंगा।”
गौरतलब है कि 36 साल के मिचेल स्टार्क आखिरी बार जनवरी के महीने में BBL टूर्नामेंट के दौरान एक्शन में नज़र आए थे जिसके बाद से ही उन्होंने कोई भी क्रिकेट मैच नहीं खेला है। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स के फैंस को यही उम्मीद थी कि वो आईपीएल 2026 टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह फ्रेश रहेंगे और शुरुआती मुकाबलों से ही उपलब्ध होंगे। लेकिन मिचेल स्टार्क को अचानक जो इंजरी हुई है उसने DC की परेशानियां काफी बढ़ा दी है। ऐसा इसलिए क्योंकि मिचेल स्टार्क दिल्ली कैपिटल्स के प्राइम और सबसे अनुभवी बॉलर हैं, जो कि कब तक फिट होकर टूर्नामेंट के लिए भारत आएंगे, इस पर फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।
Also Read: LIVE Cricket Score
आईपीएल 2026 के लिए दिल्ली कैपिटल्स का पूरा स्क्वाड: अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, करुण नायर, केएल राहुल, अभिषेक पोरेल, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, माधव तिवारी, त्रिपुराना विजय, अजय मंडल, कुलदीप यादव, मिचेल स्टार्क, टी नटराजन, मुकेश कुमार, दुष्मंता चमीरा, डेविड मिलर, बेन डकेट, आकिब डार, पाथुम निसांका, लुंगी एनगिडी, साहिल पारीख, पृथ्वी शॉ, काइल जेमीसन।