दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul T20 Record) के पास गुरुवार (8 मई) को पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में होने वाले आईपीएल 2025 के मुकाबले में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। 

Advertisement

राहुल ने अभी तक टी-20 फॉर्मेट में 236 मैचों की 223 पारियों मे42.15 की औसत से 7967 रन बनाए हैं। अगर राहुल 33 रन बना लेते हैं तो टी-20 क्रिकेट में 8000 रन पूरे कर लेंगे और ऐसा करने वाले भारत के पांचवें क्रिकेटर बन जाएंगे। 

Advertisement

टी-20 में भारत के लिए यह मुकाम विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन और सुरेश रैना ही कर पाए हैं। 

राहुल अगर इस पारी में ही इस आंकड़े को छे लेते हैं तो वह टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज 8000 रन बनाने के मामले में विराट कोहली को पछाड़कर तीसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे। बता दें कि कोहली ने 243 पारियों में यह कारनामा किया था। 

टी-20 में सबसे तेज 8000 रन (पारी)

क्रिस गेल- 213 पारी

Advertisement

बाबर आजम- 218 पारी

विराट कोहली- 243 पारी

मोहम्मद रिजवान- 244 पारी

Advertisement

एरॉन फिंच- 254 पारी

बता दें कि मौजूदा सीजन में राहुल अभी तक दिल्ली के लिए सबसे सफल बल्लेबाज रहे। उन्होंने 10 मैचों में  47.63 की औसत से 381 रन बनाए हैं, जिसमें तीन पचास प्लस स्कोर शामिल है। राहुल बेटी के जन्म के चलते सीजन में पहले मैच में दिल्ली की टीम का हिस्सा नहीं थे। 

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स के प्रदर्शन की बात की जाए तो अभी तक 11 मैचों में छह जीत और चार हार मिली है, वहीं एक बेनजीता रहा है। 13 पॉइंट्स के साथ दिल्ली पॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार