साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्टजे आईपीएल के 13वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने को तैयार हैं। नॉर्टजे ने रविवार को टीम के अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया और वह अभ्यास कर काफी खुश दिखे। आईपीएल के 13वें सीजन का आयोजन इस बार कोविड-19 के कारण संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच खेला जाएगा।

Advertisement

फ्रेंचाइजी द्वारा जारी किए गए बयान में नॉर्टजे के हवाले से लिखा गया है, "बाहर आना शानदार रहा। मैं इस बात को बयां नहीं कर सकता, लेकिन ऐसा लगता था कि मैं जेल में बंद हूं।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "मैंने पहले दिन हल्का अभ्यास किया। धीरे-धीरे लय पकड़ूंगा, अगले कुछ दिनों में। असल के मैदान पर गेंदबाजी करना शानदार था।"

नॉर्टजे दिल्ली में इंग्लैंड के क्रिस वोक्स के स्थान पर आए हैं। वह बीते साल कोलकाता नाइट राइडर्स में थे, लेकिन आईपीएल पदार्पण नहीं कर पाए थे।

उन्होंने कहा, "दिल्ली कैपिटल्स के साथ अभ्यास करना शानदार है। मैं देरी से आया। जब तक मैं विमान में बैठा था, तब तक मैं आश्वस्त नहीं था कि ये चीजें हो रही हैं। अगर टूर्नामेंट आगे बढ़ता है तो मैं काफी खुश होऊंगा।"

कैपिटल्स की टीम में नॉर्टजे के हमवतन कागिसो रबाडा भी हैं और वह अपने अपने साथी के साथ खेलने को लेकर उत्साहित भी हैं।

Advertisement

उन्होंने कहा, "मैं रबाडा के साथ खेलने को गेंदबाजी करने को लेकर उत्साहित हूं। मुझे उम्मीद है कि यह हमें एक अच्छी गेंजबाजी ईकाई बनाएगा। हमारे पास निश्चित तौर पर तेजी है। यह देखना दिलचस्प होगा कि विकेट कैसे खेलती है, लेकिन मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि सभी कप्तान अपनी टीम में कुछ तेज गेंदबाज तो चाहते ही हैं।"

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार