IPL 2020: इ़ंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सीजन 13 में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मिली जीत के बाद टीम को एक मीटिंग के लिए बुलाया गया था। मीटिंग के दौरान दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों को सरप्राइज मिला। इस सरप्राइज के बाद दिल्ली कैपिटल्स के ज्यादातर खिलाड़ी इमोशनल नजर आए।

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स के चेयरमैन और को-ओनर पार्थ जिंदल ने टीम के खिलाड़ियों के लिए एक जबरदस्त सरप्राइज प्लान किया। मीटिंग की शुरुआत में उन्होंने खिलाड़ियों और टीम मैनेजमेंट के साथ मस्ती करते हुए कहा कि पिछले कुछ मैचों में हम उतना अच्छा नहीं खेले जितना अच्छा हमें खेलना चाहिए था। इसलिए आज हम पहले उन मैचों की क्लिप देखेंगे जिनमें हमारा प्रदर्शन खराब था। 

Advertisement

पार्थ जिंदल की बात सुनकर सभी खिलाड़ियों को हैरानी होती है। लेकिन उसके बाद जो कुछ भी होता है उससे सभी खिलाड़ी भावुक हो जाते हैं। घर से दूर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों को परिवार से इमोशनल मैसेज मिलता है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस स्क्रीन पर अपने परिवार को देखकर भावुक हो जाते हैं। स्टोइनिस अपने इमोशन नहीं रोक पाते और रोने लगते हैं। वहीं काफी समय बाद अपने परिवार के सदस्यों को देखकर शिमोरन हेटमायर, कागिसो रबाडा और एनर‍िक नार्ट्जे भी भावुक नजर आते हैं।

अंक तालिका की बात करें तो 6 मैचों में 5 जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स की टीम टॉप पर बनी हुई है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम 6 मैचों में 10 अंक हैं। दिल्ली कैपिटल्स की टीम का अगला मुकाबला 11 अक्टूबर को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलना है। मुंबई इंडियंस अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार