आईपीएल 2022 के 58वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने जीत के लिए 161 रनों का लक्ष्य रखा है। ये मैच इन दोनों ही टीमों के लिए जीतना बेहद जरूरी होगा लेकिन अगर दिल्ली हारी तो उनकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगेगा। हालांकि, इस मैच के दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कि दिल्ली कैपिटल्स के खेमे से जुड़ा हुआ है।

Advertisement

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दिल्ली टीम के सदस्यों ने स्टेडियम के लिए रवाना होते समय मुख्य कोच रिकी पोंटिंग का अनोखे अंदाज में स्वागत किया। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को साझा किया है जिसमें देखा जा सकता है कि जैसे ही रिकी पोंटिंग टीम बस में चढ़ते हैं, वैसे ही टीम के खिलाड़ी कैलाश खेर का लोकप्रिय गीत 'सइयां' गाते हुए रिकी पोंटिंग का स्वागत करते हैं।

Advertisement

दिल्ली के खिलाड़ियों का इस तरह से स्वागत करते देख कोच के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और काफी शेयर भी कर रहे हैं। वहीं, अगर दिल्ली के इस सीज़न में प्रदर्शन की बात करें तो अभी तक इस टीम का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। अपने 11 मैचों में से पांच जीत के साथ, ऋषभ पंत एंड कंपनी इस समय आईपीएल अंक तालिका में पांचवें स्थान पर काबिज है।

ऐसे में राजस्थान के खिलाफ अगर ऋषभ की टीम जीत हासिल करती है तो वो प्लेऑफ की तरफ अपना एक कदम बढ़ा देंगे लेकिन अगर राजस्थान की टीम जीती तो दिल्ली की आगे की राह कांटों से भर जाएगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार