मुंबई, 14 अप्रैल (CRICKETNMORE)| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम दिल्ली कैपिटल्स ने चोटिल हर्षल पटेल के स्थान पर जगदीश सुचित को लीग के 12वें संस्करण के बाकी मैचों के लिए अपने साथ जोड़ा है।
Advertisement
आईपीएल की तरफ से शनिवार देर रात एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी गई।
Advertisement
बयान में लिखा है, "जगदीश सुचित को दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल-2019 के लिए चोटिल हर्षल पटेल के स्थान पर अपनी टीम में शामिल किया है।"
कर्नाटक के रहने वाले सुचित बाएं हाथ के स्पिनर हैं और लीग के बीते सीजन में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेल चुके हैं।
दिल्ली को अपना अगला मैच रविवार को हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलना है। दिल्ली इस समय पॉइंट्स में आठ अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। उसने अभी तक सात मैच खेले हैं जिसमें से चार में उसे जीत और तीन में हार मिली है।