देवदत्त पडिक्कल ने एक बार फिर अर्धशतकीय पारी खेली लेकिन वह अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को सोमवार को आईपीएल-13 के मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मजबूत स्कोर तक नहीं पहुंचा पाए। बैंगलोर ने 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 152 रन बनाए हैं। इसमें पडिक्कल ने 41 गेंदों पर 50 रनों का योगदान दिया। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके मारे।

Advertisement

जोशुआ फिलिपे पांचवें ओवर की पहली गेंद पर कगिसो रबादा की गेंद पर आउट हो गए। कवर्स के ऊपर से मारने गए फिलिपे का कैच पृथ्वी शॉ ने पकड़ा। फिलिपे ने 12 रन बनाए।

Advertisement

कप्तान विराट कोहली ने हालांकि देवदत्त पडिक्कल के साथ मिलकर पारी को शुरुआती झटके के बाद संभाल लिया। पडिक्कल और कोहली दोनों बड़ी पारी खेलते दिख रहे थे, लेकिन कोहली की पारी को रविचंद्रन अश्विन ने खत्म कर दिया।

कोहली ने निकल कर डीप मिडविकेट के ऊपर से शॉट मारने का प्रयास किया, लेकिन गेंद को सीधे मार्कस स्टोइनिस के हाथों मंे दे बैठे। कोहली ने 24 गेंदों पर दो चौके और एक छक्के की मदद से 29 रन बना पाए।

112 के कुल स्कोर पर पडिक्कल भी एनरिक नॉर्खिया की गेंद पर बोल्ड हो गए।

नॉर्खिया ने क्रिस मौरिस को खाता भी नहीं खोलने दिया। शिवम दुबे (17) भी जल्दी आउट हो गए। पूरी उम्मीदें अब्राहम डिविलियर्स से थी जो रन आउट हो गए और इसी के साथ बैंगलोर की 160-170 तक पहुंचने की उम्मीदें भी खत्म हो गईं।

Advertisement

डिविलियर्स ने 21 गेंदों पर दो छक्कों और एक चौके की मदद से 35 रन बनाए। उनके बाद इसुरु उदाना एक चौका मार आउट हो गए।

दिल्ली के लिए एनरिक ने तीन विकेट लिए। रबादा ने दो विकेट लिए। अश्विन के हिस्से एक विकेट आया।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार