दिल्ली कैपिटल्स ने यहां दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2021 के मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराया।

Advertisement

हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 134 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम ने 17.5 ओवर में दो विकेट पर 139 रन बनाकर मैच जीत लिया। देखें स्कोरकार्ड

Advertisement

हैदराबाद की ओर से राशिद खान और खलील अहमद ने एक-एक विकेट लिया। दिल्ली की पारी में शिखर धवन ने 42, पृथ्वी शॉ ने 11 रन बनाए जबकि श्रेयस अय्यर 47 और कप्तान ऋषभ पंत 35 रन बनाकर नाबाद रहे।

इससे पहले, हैदराबाद की पारी में अब्दुल समाद ने 28, राशिद खान ने 22, रिद्धिमान साहा ने 18, कप्तान केन विलियम्सन 18, मनीष पांडे ने 17, जेसन होल्डर ने 10 और केदार जाधव ने तीन रन बनाए। दिल्ली की ओर से कैगिसो रबादा ने तीन विकेट लिए जबकि एनरिच नॉत्र्जे और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लिए।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार