इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीज़न में बुधवार, 8 अप्रैल को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का मुकाबला गुजरात टाइटंस (GT) से होगा। ये दोनों टीमों का तीसरा मैच होगा। DC अब तक एक भी मैच नहीं हारी है, जबकि GT को अभी तक कोई जीत नहीं मिली है। ऐसे में गुजरात की टीम इस मैच में अपना खाता खोलने की पूरी कोशिश करेगी।

Advertisement

हालांकि, इस मैच से पहले मौसम जरूर चिंता का विषय बना हुआ है। आइए आपको बताते हैं कि इस मैच के दौरान मौसम कैसा रहने वाला है? दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। मैच से एक दिन पहले, शहर में शाम के समय गरज के साथ बौछारें भी पड़ीं। हालांकि, बारिश ने दोनों टीमों के प्रैक्टिस सेशन में खलल नहीं डाला और मैच के दिन के लिए भी ऐसा ही पूर्वानुमान है।

Advertisement

एक्यूवेदर के अनुसार, दिन में मौसम आंशिक रूप से धूप वाला रहेगा, लेकिन दोपहर में कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। हालांकि, दिन के समय बारिश की संभावना ज़्यादा है, लेकिन मैच के समय के लिए अच्छी खबर है। मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है और आसमान भी साफ़ रहेगा। मैच के दौरान, तापमान लगभग 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, जो काफी सुहावना होगा।

Also Read: LIVE Cricket Score

गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच पिछले आईपीएल सीजन कुल दो मुकाबले खेले गए थे जो कि दोनों ही गुजरात टाइटंस की टीम ने जीतकर अपने नाम किए। बात करें अगर इनके बीच हुए आखिरी मुकाबले की तो वो दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ही खेला गया जिसमें गुजरात टाइटंस की टीम ने 19 ओवर में 200 रनों का लक्ष्य हासिल करके दिल्ली कैपिटल्स को पूरे 10 विकेट से धूल चटाई।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार