दिल्ली कैपिटल्स VS राजस्थान रॉयल्स - क्रिकेट टिप्स और संभावित प्लेइंग XI

Updated: Fri, Sep 24 2021 13:14 IST
Delhi Capitals vs Rajasthan Royals, 36th IPL Match Cricket Match Prediction, Fantasy XI Tips & Proba (Image Source: Google)

आईपीएल 2021 के 36 वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। इस सीजन में राजस्थान की टीम दिल्ली कैपिटल्स को एक मैच में हार चुकी है।

दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, 36वां मैच, Match Details:

  • दिनांक - शनिवार, 25 सितंबर 2021
  • समय - शाम 7:30 बजे
  • स्थान - शेख जायेद स्टेडियम, अबू धाबी

दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, 36वां मैच, मैच प्रीव्यू -

दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी बेहद ही मजबूत है। टीम के दोनों ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन और पृथ्वी शॉ शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। श्रेयस अय्यर ने भी इंजरी से वापस आकर अपने फॉर्म में आने का सबूत दे दिया। कप्तान ऋषभ पंत ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी।

दिल्ली की गेंदबाजी के असली जादूगर कागिसो रबाडा और एनरिक नॉर्खिया की जोड़ी है जिन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कहर बरपाया था।

राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी भी काफी विस्फोटक है। उनके पास एविन लुईस, संजू सैमसन, लियाम लिविंगस्टोन और महिपाल लोमरोर है जो अपनी बल्लेबाजी से कभी भी पासा पलट सकते हैं।

पिछले मैच में राजस्थान की टीम ने काफी अच्छा गेंदबाजी की थी। उनके पास मुस्तफिजुर रहमान और कार्तिक त्यागी जैसे गेंदबाज है जिन्होंने हार के मुंह से टीम के लिए जीत छीना था।

दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, Head To Head:

  • कुल मैच - 23
  • दिल्ली कैपिटल्स - 11
  • राजस्थान रॉयल्स - 12

दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, 36वां मैच, टीम न्यूज़:

मार्कस स्टोइनिस को पिछले मैच में चोट लगी थी और ये देखना दिलचस्प होगा कि इस मैच में वो मैदान पर उतरते है कि नहीं।

दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, 36वां मैच संभावित प्लेइंग इलेवन -

दिल्ली कैपिटल्स - पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस/टॉम कुरेन, शिमरोन हेटमायर, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कागिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया, आवेश खान

राजस्थान रॉयल्स - यशस्वी जायसवाल, एविन लुईस, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, महिपाल लोमरोर, रियान पराग/मनन वोहरा, राहुल तेवतिया, क्रिस मॉरिस, मुस्तफिजुर रहमान, चेतन सकारिया, कार्तिक त्यागी

दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, 36वां आईपीएल मैच फैंटसी इलेवन:

Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads

विकेटकीपर- ऋषभ पंत
बल्लेबाज - एविन लुईस, महिपाल लोमरोर, पृथ्वी शॉ, शिखर धवन
ऑलराउंडर- लियाम लिविंगस्टोन, क्रिस मॉरिस, अक्षर पटेल
गेंदबाज - मुस्तफिजुर रहमान, एनरिक नॉर्खिया

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें