विशाखापट्टनम, 8 मई (CRICKETNMORE)| सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आज इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के एलिमिनेटर मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी।

Advertisement

एलिमिनेटर जीतने वाली टीम हालांकि सीधे फाइनल में नहीं पहुंचेगी। खिताबी मुकाबले में जाने के लिए उसे क्वालीफायर-2 में पहले क्वालीफायर में हारने वाली चेन्नई के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी। 

Advertisement

दिल्ली का इस सीजन का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। अपनी ख्याति की काया पलट कर दिल्ली ने अपने आप को खिताबी रेस में बनाए रखा और अब वह पहली बार फाइनल में जाने से सिर्फ दो कदम दूर है। इसमें पहली रुकावट हैदराबाद है जो बीते वर्षो में लगातार दमदार खेल से खिताब की दावेदार के रूप में देखी जाती रही है। 

दिल्ली के लिए अधिकतर खिलाड़ियों का प्लेऑफ में खेलने का अनुभव नहीं है, ऐसे में बड़े मैच में दबाव से दिल्ली को पहले निपटना होगा। 

टीम की सबसे अच्छी बात यह रही है कि टीम संतुलित है। बल्लेबाजी और गेंदबाजी के अलावा फील्डिंग में टीम ने अच्छा किया है। दिल्ली के लिए सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने निरंतरता दिखाते हुए खूब रन बटोरे हैं। धवन ऐसे खिलाड़ी हैं जो हैदराबाद के खिलाफ खिताब जीत चुके हैं। बड़े मैचों में उनका अनुभव और मौजूदा फॉर्म दिल्ली को मजबूत करेगी। 

 

युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और ऋषभ पंत टुकड़ों में अच्छा कर रहे हैं। वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर का बल्ला भी लगातार रन कर रहा है। इन सभी ने दिल्ली की बल्लेबाजी को मजबूत बनाया है तो वहीं कोलिन इनग्राम, क्रिस मौरिस और शेरफाने रदरफोर्ड ने अंतिम ओवरों में कई मौकों पर टीम को तेजी से रन बनाकर दिए हैं। 

Advertisement

हां, गेंदबाजी में कागिसो रबाडा का जाना दिल्ली के लिए बुरी खबर रही है। अपने आखिरी लीग मैचों में दिल्ली रबाडा के बिना उतरी थी। टीम के कोच रिकी पोंटिंग ने कहा था कि ट्रेंट बाउल्ट में रबाडा की कमी पूरी करने की काबिलियत है, लेकिन परेशानी यह है कि बाउल्ट शुरूआती ओवरों में कारगार साबित होते हैं लेकिन अंतिम ओवरों में वह कई बार राह भटक जाते हैं। दिल्ली के पास ईशांत शर्मा जैसा अनुभवी गेंदबाज भी है। 

स्पिन में अमित मिश्रा ने बेहतरीन किया है और दूसरे छोर पर संदीम लामिछाने उनका अच्छा साथ देने की काबिलियत रखते हैं। 

मुश्किलें हैदराबाद के सामने भी कम नहीं हैं। जॉनी बेयरस्टो और डेविड वार्नर की सालमी जोड़ी के जाने के बाद उसकी बल्लेबाजी कमजोर हुई है, इसमें कोई दो राय नहीं है। रिद्धिमान साहा और मार्टिन गुप्टिल की नई जोड़ी ने कुछ हद तक इन दोनों की भरपाई करने की कोशिश की लेकिन इस लीग में ज्यादा मैच न खेलने की कमी बड़े मैच में दिक्कत दे सकती है। 

Advertisement

कप्तान केन विलियम्सन और मनीष पांडे ने लीग के दूसरे हाफ में अपनी बल्लेबाजी का जौहर दिखाया है और मध्यक्रम में अगर यह दोनों चलते हैं तो पूर्व विजेता के लिए काफी चीजें आसान हो सकती हैं, लेकिन अगर विफल रहे तो नैया भी डूब सकती है। 

गेंदबाजी में हैदराबाद के पास अच्छा संयोजन है। भुवनेश्वर कुमार बेशक इस सीजन में निरंतर नहीं रहे हैं लेकिन उनकी काबिलियत किसी भी टीम को उन्हें हल्के में लेने की मंजूरी नहीं देती है। खलील अहमद ने बीते कुछ मैचों में दमदार प्रदर्शन किया है।

वहीं राशिद खान के रूप में हैदराबाद के पास मजबूत गेंदबाज है और दूसरे छोर पर उनका साथ देने के लिए उन्हीं के हमवतन मोहम्मद नबी हैं। 

Advertisement

यह मैच शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।

संभावित प्लेइंग इलेवन

दिल्ली: श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, अमित मिश्रा, ट्रेंट बोल्ट, शिखर धवन, अक्षर पटेल, ईशांत शर्मा, कोलिन इंग्राम, शेरफेन रदरफोर्ड,कीमो पॉल।

Advertisement

हैदराबाद: केन विलियम्सन (कप्तान) भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, बासिल थम्पी, मार्टिन गुप्टिल, मोहम्मद नबी, मनीष पांडे, यूसुफ पठान, राशिद खान, रिद्धिमान साहा, विजय शंकर 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार