Delhi Capitals vs UP Warriorz Match Prediction, WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग 2026 का 20वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स के बीच रविवार, 01 फरवरी को वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कोटांबी में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि WPL 2026 के मौजूदा सीजन में पिछली बार जब इन दोनों टीमों की टक्कर हुई थी तब दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने रोमांचक अंदाज़ में 155 रनों का लक्ष्य हासिल करके यूपी वॉरियर्स को 7 विकेट से धूल चटाई थी। इस मुकाबले में यूपी वॉरियर्स के लिए कप्तान मेग लैनिंग ने 38 गेंदों पर 54 रनों की पारी खेली थी, वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिए लिजेल ने 44 गेंदों पर 67 रन बनाए थे। हालांकि इसके बावजूद प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से शेफाली वर्मा को सम्मानित किया गया था जिन्होंने 32 गेंदों पर 36 रन बनाए और पूरे 4 ओवर गेंदबाज़ी की जिसमें सिर्फ 16 रन देकर 2 विकेट निकाले।

DC-W vs UP-W, WPL 2026: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - रविवार, 01 फरवरी 2026
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कोटांबी

BCA Stadium, Kotambi Vadodara Pitch Report

WPL 2026 में वडोदरा क्रिकेट स्टेडियम में अब तक आठ मुकाबले हुए हैं जिसमें से चार रन डिफेंड और चार रन चेज़ करने वाली टीम ने जीते। यहां टी20 में पहली इनिंग का औसत स्कोर 150 रन है। बात करें इस मैदान हुए आखिरी मुकाबले की तो उसमें गुजरात जायंट्स की टीम ने 168 रनों का लक्ष्य बचाते हुए मुंबई इंडियंस को 11 रनों से धूल चटाई थी।

DC-W vs UP-W Head To Head Record, WPL 2026

कुल - 07
दिल्ली कैपिटल्स - 05
यूपी वॉरियर्स - 02

DC-W vs UP-W, WPL 2026 : Where to Watch?

महिला प्रीमियर लीग 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं।

DC-W vs UP-W, WPL 2026: Player to Watch Out For

दिल्ली कैपिटल्स की टीम से शेफाली वर्मा, लिजेल ली, और मारिजाने कैप स्टार प्लेयर्स हो सकती हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर यूपी वॉरियर्स टीम की तो मेग लैनिंग, दीप्ति शर्मा, और सोफी एक्लेस्टोन अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

DC-W vs UP-W Probable Playing XI

Delhi Capitals Probable Playing XI: शेफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लौरा वोलवार्ड, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजाने कैप, चिनेल हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नु मणी, श्री चरणी, नंदिनी शर्मा।

UP Warriorz Probable Playing XI: मेग लैनिंग (कप्तान), एमी जोन्स (विकेटीकपर), हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, सिमरन शेख, क्लो ट्राईऑन, श्वेता सहरावत, सोफी एक्लेस्टोन, आशा शोभना, शिखा पांडे, क्रांति गौड़।

Delhi Capitals vs UP Warriorz Today's Match Prediction

महिला प्रीमियर लीग 2026 के 20वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

DC-W vs UP-W Match Prediction, DC-W vs UP-W Pitch Report, Today's Match DC-W vs UP-W, WPL 2026, DC-W vs UP-W Prediction, DC-W vs UP-W Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Delhi Capitals vs UP Warriorz

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार