नई दिल्ली, 27 अप्रैल (CRICKETNMORE)| दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के बाकी बचे मैचों के लिए चोटिल साउथ अफ्रीकी सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक के स्थान पर वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी मार्लोन सैमुएल्स को शामिल किया गया है। 

Advertisement

उल्लेखनीय है कि क्विंटन आईपीएल की शुरुआत से पहले ही चोटिल होने के कारण बाहर हो गए थे। डी कॉक को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में चोट लगी थी।

Advertisement

अपने करियर में अब तक वेस्टइंडीज के लिए 71 टेस्ट, 187 एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय और 55 टी-20 खेल चुके सैमुएल्स आईपीएल के पिछले संस्करणों में भी खेले हैं। दिल्ली डेयरडेविल्स का सामना शुक्रवार रात को कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा।

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार