दिसंबर 19, नई दिल्ली (CRICKETNMORE): आईपीएल की फ्रेंचाईजी दिल्ली डेयरडेविल्स ने आगामी सत्र से पहले पवन नेगी और अन्य पांच खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। गौरतलब है कि आईपीएल के नौंवे संस्करण में पवन नेगी के लिए आठ करोड़ पचास लाख रूपये की बोली लगाई गई थी। आपको बता दे कि डेयरडेविल्स के एक विशेष सुत्र ने बताया कि नेगी के अलावा साऊथ अफ्रीका के लेग स्पिनर इमरान ताहिर को भी रिलीज किया गया है।

बला की खूबसूरत है शेन वॉटसन की वाइफ, जरूर देखें

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन कोल्टर नाइल, मुंबई के सलामी बल्लेबाज अखिल हेरवादकर, पूर्व अंडर 19 हरफनमौला खिलाड़ी महिपाल लोमरोर और दिल्ली की रणजी टीम के तेज गेंदबाज पवन सुयाल भी रिलीज किए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नेगी को टीम से रिलीज किए जाने के पीछे प्रदर्शन के अलावा उनकी काफी अधिक फीस भी बताई जा रही है। आईपीएल-9 के बाद से नेगी के साथ कुछ भी ठीक नहीं हो रहा।

VIDEO: कोहली ने अपने साथी के एल राहुल के शतक का जश्न इस तरह से मनाकर दिया बेहतरीन कप्तान होने का सबूत

Advertisement

उनके प्रदर्शन का स्तर लगातार गिरता जा रहा है जो उनके करियर के लिए चिंता का सबब है। बाएं हाथ के इस युवा स्पिनर ने एशिया में यूएई के खिलाफ एकमात्र मैच खेला और आईसीसी वर्ल्ड टी-20 के दौरान उन्हें कोई मौका नहीं मिला। ऐसी संभावना है कि आईपीएल के आगामी संस्करण में नेगी को कोई खरीददार नहीं मिले। इमरान ताहिर ने दिल्ली डेयरडेबिल्स के साथ ही आईपीएल में डेब्यू किया था जहां चार मैचों में सिर्फ पांच विकेट लिए। ऐसे में टीम से उनकी छुट्टी तय है।

केएल राहुल ने कर ली महान अजहररूद्दीन की बराबरी तो ऐसा करने वाले 9वें बल्लेबाज बने

वहीं नाथन कोल्टर नाइल के लिए उनकी फिटनेस सबसे बड़ी वजह है। हेरवादकर, लोमरोर और सुयाल को पिछले साल इन्हें एक भी मैच खेलने को नहीं मिला और इस साल इन्हें खेलने का मौका मिलने की संभावना और भी कम थी. दिल्ली ने मोहम्मद शमी, जयंत यादव, करूण नायर, रिषभ पंत, संजू सैमसन और क्रिस मौरिस जैसे खिलाड़ियों को बरकरार रखा है।

खुलासा: अनुष्का शर्मा के इस अंदाज पर मोहित हो गए थे कोहली, और फिर हो गया प्यार

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार