16 अक्टूबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। दिल्ली के स्कूल टूर्नामेंट में एक युवा बल्लेबाज जिनका नाम मयंक रावत है उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से एक ऐसा कमाल कर दिया है जिससे वो भविष्य में क्रिस गेल और मिस्टर 360 से भी धमाकेदार बल्लेबाज बन सकते हैं।

BREAKING: पहले वनडे टीम के लिए भारतीय टीम में इस दिग्गज की वापसी, प्लेइंग इलेवन में खेलेगें

Advertisement

दिल्ली में खेले गए 26वें राधाकिशन संजय अंतर स्कूल टी- 20 टूर्नामेंट में मयंक रावत ने बाल भवन स्कूल द्वारिका की तरफ से खेलते हुए केवल 77 गेंद पर 279 रन की धमाकेदार पारी खेल दी है।

 

धोनी धर्मशाला में रचेंगे इतिहास, वन डे क्रिकेट में बनाएंगे बड़ा रिकॉर्ड

Advertisement

अपने इस पारी में मयंक ने विरोधी टीम के गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए और 34 चौके और 14 चौके की मदद से 279 रन की असाधारण और धमाकेदार पारी खेल दी है।

आपको बता दें कि मयंक ने ऐसा कमाल भारतीय विद्या स्कूल के खिलाफ खेलते हुए किया है।

खुलासा: पहले वनडे में धोनी करेंगे कोहली के साथ ऐसा, खुद करेगें पहले बल्लेबाजी

मयंक की धमाकेदार पारी के बदौलत बाल भवन स्कूल द्वारिका की टीम ने केवल 20 ओवर में 350 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। जिसके जबाव में भारतीय विद्या स्कूल की पूरी टीम 142 रन पर आउट हो गई। जिसके कारण बाल भवन स्कूल को 208 रनों से जीत मिल गई।

 

BREAKING: धोनी ने बताया कब मिलेगी कोहली को वन डे औऱ टी-20 टीम की कप्तानी..

मयंक की इस धमाकेदार पारी ने साबित कर दिया है कि यदि वो अपने क्रिकेटिंग स्किल पर इसी तरह से ध्यान देते रहे तो वो दिन दूर नहीं जब मयंक भारतीय टीम का हिस्सा भी बन जाएगें और अपने धार- धार बल्लेबाजी से बड़े से बड़े धुआंधार बल्लेबाजों के रिकॉर्ड को तोड़ देगें।

Advertisement

वैसे आपको बता दें कि एक आंकड़े के हिसाब से मयंक ने रोहित शर्मा के वनडे में बनाए गए 264 रन को तोड़ दिया है और साथ ही गेल और डिविलयर्स जैसे बल्लेबाजों को चुनौती दे दी है।

यह मैच 14 अक्टूबर को खेला गया था. 

PIC- Twitter

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार