दिल्ली पुलिस ने आईपीएल बायो बबल का नियम तोड़ने और सटटेबाजी के उददेश्य से फर्जी आईकार्ड के माध्यम से अरुण जेटली स्टेडियम में प्रवेश करने के मामले में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Advertisement

इन दोनों पर फर्जी एक्रीडेशन बनाकर रविवार को दिल्ली में राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले मैच में घुसने की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है।

Advertisement

मैच के दौरान पुलिस इंस्पेक्टर ने कृष्ण गर्ग और मनीष कंसल को पकड़ लिया और उनसे पूछताछ की गई। बाद में संतोषजनक जवाब नहीं देने के बाद उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल के 2021 सीजन को तत्काल प्रभाव से स्थगित करने की मंगलवार को घोषणा की। यह फैसला सोमवार को आईपीएल बायो-बबल में अधिक कोविड पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद लिया गया है। आईपीएल गवनिर्ंग काउंसिल और बीसीसीआई की आपात बैठक में यह फैसला लिया गया है।

 

आईएएनएस के पास मौजूद एफआईआर कॉपी के अनुसार, दो मई को हैदराबाद और राजस्थान के मैच के दौरान, लगभग 7.30 बजे जब सब-इंस्पेक्टर और उनके साथ कर्मचारी गेट नंबर आठ से वीआईपी लाउंज में जा रहे थे, तब उन्होंने लाउंज गैलरी में दो युवकों को उनके मास्क के साथ देखा। कुछ गड़बड़ होने के संदेह पर एसआई ने उन्हें अपना मास्क लगाने के लिए कहा और उनकी उपस्थिति के बारे में उनसे पूछताछ शुरू कर दी।

कॉपी में आगे कहा गया है, "दोनों युवकों में से किसी ने भी एसआई को सही जवाब नहीं दिया। लड़कों में से एक कृष्ण गर्ग ने कहा कि उसके पास एक वैध मान्यता कार्ड है। एसआई ने उसे दिखाने के लिए कहा। इसके बाद वे दोनों भागने लगे और फिर से उन्हें पकड़ लिया।"

Advertisement

पूछताछ में सामने आया है कि दोनों युवकों ने धोखाधड़ी के जरिए फर्जी कार्ड बनवाया था और वे इसके जरिए आईपीएल में सट्टेबाजी कर रहे थे. दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 419, 420, 468, 471, 188, 269, 120, 34 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया गया है।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार