दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अबू धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल के दूसरे एलिमिनेटर मुकाबले में आज दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

Advertisement

इस मैच के लिए दिल्ली की टीम ने दो बड़े बदलाव किये है। डेनियल सैम्स की जगह टीम में शिमरोन हेटमायर को जगह मिली है तो वहीं पृथ्वी शॉ की जगह प्रवीण दुबे ने जगह बनाई है। 

Advertisement

इस मैच की विजेता 10 नवंबर को होने वाले आईपीएल के फाइनल मुकाबले में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस के साथ भिड़ेगी तो वहीं हारने वाली टीम का सफर यहीं खत्म हो जाएगा। एक ओर जहां दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई इंडियंस के हाथों अपने पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा था वहीं दूसरी तरफ वॉर्नर की कप्तानी वाले हैदराबाद ने विराट कोहली की अगुवाई वाले रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर को हराकर फाइनल की ओर एक  बढ़ाया। 

दोनों टीमों का प्लेइंग इलेवन -

सनराइजर्स हैदराबाद - डेविड वार्नर (कप्तान), श्रीवत्स गोस्वामी (विकेटकीपर), मनीष पांडे, केन विलियमसन, प्रियम गर्ग, जेसन होल्डर, अब्दुल समद, राशिद खान, शाहबाज़ नदीम, संदीप शर्मा, टी नटराजन

दिल्ली कैपिटल्स - शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमायर,प्रविण दुबे, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कागिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार