Asia Cup 2025 BAN vs AFG: मंगलवार (16 सितंबर) को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले जा रहे एशिया कप 2025 के ग्रुप-बी मुकाबले में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 154 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए ओपनर तंजीद हसन ने 31 गेंदों में अर्धशतक जमाया और 52 रन की शानदार पारी खेली। वहीं अफगानिस्तान के लिए राशिद खान और नूर अहमद ने 2-2 विकेट झटके। 

Advertisement

एशिया कप 2025 के नौवें मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 154 रन बनाए। टीम की शुरुआत शानदार रही। ओपनर तंजीद हसन और सैफ हसन ने पहले छह ओवर में बिना विकेट गंवाए 59 रन जोड़े।

Advertisement

सैफ हसन 28 गेंदों में 30 रन बनाकर राशिद खान का शिकार बने। इसके बाद कप्तान लिटन दास (9) भी जल्दी आउट हो गए। तंजीद हसन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदों में अर्धशतक जमाया और कुल 52 रन बनाए, जिसमें चार चौके और तीन छक्के शामिल थे।

मिडिल ऑर्डर में शमीम हुसैन (11) और तौहीद हृदोय (26) ज्यादा देर टिक नहीं पाए। अंत में नुरुल हसन (12*) और जाकिर अली (12*) ने नाबाद रहते हुए टीम का स्कोर 154 तक पहुंचाया।

अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की। कप्तान राशिद खान और नूर अहमद ने 2-2 विकेट लिए, जबकि अजमतुल्लाह उमरजई को 1 सफलता मिली।

अब अफगानिस्तान के सामने 155 रनों का लक्ष्य है और यह जीत उन्हें सीधे सुपर-4 में पहुंचा सकती है, वहीं बांग्लादेश के लिए आगे का रास्ता जीत ही है।

Advertisement

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
अफगानिस्तान: सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, करीम जनत, राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, एएम गजनफर, फजलहक फारूकी।

Also Read: LIVE Cricket Score

बांग्लादेश: तंजीद हसन तमीम, सैफ हसन, लिटन दास (विकेटकीपर/कप्तान), तौहीद हृदोय, महेदी हसन, नुरुल हसन, जाकिर अली, शमीम हुसैन, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार