रचिन रवींद्र और एजाज पटेल ने सोमवार को यहां ग्रीन पार्क स्टेडियम में दो मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट में भारत के खिलाफ आखिर में 91 गेंदें खेलकर न्यूजीलैंड को मैच ड्रॉ कराने में मदद की। दोनों आखिर तक टिके रहे, जिससे न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 155/9 स्कोर बनाए। पांचवें दिन के पहले सत्र में न्यूजीलैंड का कोई भी विकेट नहीं गिरा था। इसके बाद, अगले दो सत्रों में रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, उमेश यादव और अक्षर पटेल ने आठ विकेट चटकाए। लेकिन रवींद्र और पटेल की धैर्य शक्ति ने भारतीय गेंदबाजी आक्रमण को विफल कर दिया, जिसके बाद लास्ट तक टिक कर मैच को ड्रॉ कराने में सफल रहे। देखें पूरा स्कोरकार्ड 

Advertisement

अंतिम सत्र की सातवीं गेंद पर अक्षर पटेल ने हेनरी निकोल्स को एलबीडब्ल्यू किया। साथ ही, रवींद्र जडेजा को पिच से कुछ मदद मिली, जिसने कप्तान विलियमसन और टॉम लैथम को पवेलियन भेज दिया।

Advertisement

टॉम ब्लंडेल और रचिन रवींद्र ने 54 गेंदों को खेलकर मैच को बचाने की कोशिश की, लेकिन कप्तान अजिंक्य रहाणे ने रविचंद्रन अश्विन को गेंदबाजी दी और इसका फायदा भारत को मिला, क्योंकि ब्लंडेल का विकेट लिया।

इसके बाद आए, काइल जैमीसन का कैच चेतेश्वर पुजारा ने छोड़ दिया, लेकिन जडेजा ने जल्द ही उन्हें एलबीडब्ल्यू के रूप में अपना शिकार बना लिया।

जडेजा ने इसके बाद टिम साउदी को भी अपने जाल में फंसाया। इस बीच, रवींद्र और पटेल को भारतीय गेंदबाज आउट करने में विफल रहे और दोनों आखिरी तक मैदान में डटे रह गए।

इससे पहले, भारत ने मैच में वापसी करने के लिए दूसरे सत्र में तीन महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। पहले सत्र में एक विकेट नहीं मिलने के बाद, भारत को लंच के बाद पहली ही गेंद पर एक विकेट मिल गया, क्योंकि विलियम सोमरविल ने उमेश यादव की एक छोटी गेंद पर फाइन लेग में मारने की कोशिश की, लेकिन वहां शुभमन गिल ने कैच पकड़ लिया। इस बीच, लैथम ने मैच का दूसरा अर्धशतक पूरा किया।

Advertisement

लेकिन चार ओवर बाद ही अश्विन ने लैथम को आउट करते हुए हरभजन सिंह के 417 विकेटों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। रॉस टेलर अश्विन की गेंद पर बिना खाता खोले ही चलते बने।

श्रेयस अय्यर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

संक्षिप्त स्कोर : भारत 345 (श्रेयस अय्यर 105, टिम साउदी 5/69) और 81 ओवर में 234/7 पारी घोषित (श्रेयस अय्यर 65, काइल जैमीसन 3/40) 142.3 ओवर में न्यूजीलैंड 296 (टॉम लैथम 95, अक्षर पटेल 5 /62) और 98 ओवर में 165/9 (टॉम लैथम 52, रवींद्र जडेजा 4/40) ।

Advertisement

 

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार