भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का कहना है कि वह युवा बल्लेबाजों के श्रीलंका के खिलाफ प्रदर्शन नहीं कर पाने से निराश नहीं है और उनका मानना है कि युवा खिलाड़ी भविष्य में बेहतर होंगे।

Advertisement

भारत को गुरूवार को हुए तीसरे टी20 मुकाबले में श्रीलंका से सात विकेट से हार मिली थी। टीम इंडिया ने इस मैच में 81 रन बनाए थे। इस मैच को जीतने के साथ ही श्रीलंका ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की।

Advertisement

द्रविड़ ने कहा, "मैं निराश नहीं हूं। ये युवा बल्लेबाज हैं, ये सुधार करेंगे और बेहतर बनेंगे। श्रीलंका टीम का गेंदबाजी आक्रमण अंतरराष्ट्रीय स्तर का था। वह विभिन्न कारणों से अपने कुछ बल्लेबाजों को नहीं खेला सके। लेकिन यह एक शानदार आक्रमण था।"

उन्होंने कहा, "आपको टी20 क्रिकेट में आमतौर पर ऐसा माहौल नहीं मिलता है। लेकिन जब आप ऐसे वातावरण में रहते हैं तो आपको बेहतर खेलनी की जरूरत है। ये सभी युवा हैं, हमें उनके साथ संयम रखने तथा इन्हें और अवसर देने की जरूरत है जिससे यह खुद को विकसित कर सकें।"

द्रविड़ ने कहा, "यह एक युवा टीम है। हम सभी को बेहतरीन गेंदबाजी के आगे संघर्ष करना पड़ता है। हमारे करियर में भी हमें संघर्ष करना पड़ता था। कोई भी शुरूआत से बेहतर नहीं होता, चाहे मेरी पीढ़ी हो या कोई और पीढ़ी। सभी को अनुभव की जरूरत पड़ती है।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार