Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Sri lanka cricket news

एशिया कप से पहले श्रीलंका के लिए बुरी खबर, स्टार खिलाड़ी ने लिया तीनों फॉर्मैट से संन्यास
Image Source: Google

एशिया कप से पहले श्रीलंका के लिए बुरी खबर, स्टार खिलाड़ी ने लिया तीनों फॉर्मैट से संन्यास

By Shubham Yadav July 22, 2023 • 16:13 PM View: 586

एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) से पहले श्रीलंकाई क्रिकेट टीम को एक तगड़ा झटका लग चुका है। अनुभवी प्लेयर लाहिरू थिरिमान्ने ने अचानक से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास की घोषणा करके क्रिकेट फैंस के होश उड़ा दिए हैं। थिरिमान्ने ने एक स्टेटेमेंट जारी करके अपने संन्यास की जानकारी दी है। इसके साथ ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से भी ये संदेश दिया है कि वो रिटायर हो रहे हैं।

थिरिमान्ने ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर पाना अत्यंत सम्मान की बात है। मेरी 13 साल की यात्रा की अद्भुत यादों और शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। आपसे अब दूसरी तरफ मिलते हैं।' 

Related Cricket News on Sri lanka cricket news