युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने गुरुवार (22 अप्रैल) को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में धमाकेदार शतक ठोककर इतिहास रच दिया। देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 52 गेंदों में 11 चौकों और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 101 रनों की पारी खेली।
इस विजयी पारी के दौरान पडिक्कल ने कई खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

Advertisement

पडिक्कल आईपीएल में सबसे कम उम्र में शतक जड़ने के वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। बांए हाथ के इस बल्लेबाज ने सिर्फ 20 साल 289 दिन की उम्र में यह कारनामा किया है। 

Advertisement

आईपीएल में सबसे कम उम्र में शतक जड़ने में उनसे आगे मनीष पांडे और ऋषभ पंत ही हैं। मनीष ने 19 साल 253 दिन और ऋषभ ने 20 साल 218 दिन की उम्र में अपना पहला आईपीएल शतक जड़ा था। 

इसके अलावा वह सिर्फ चौथे खिलाड़ी है, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने से पहले आईपीएल में शतक जड़ा है। सबसे पहले साल 2008 में शॉन मार्श, 2009 में मनीष पांडे और साल 2011 में पॉल वॉल्थाटी ने आईपीएल में यह कारनामा किया है। 10 साल बाद किसी अनकैप्ड खिलाड़ी ने आईपीएल में शतक जड़ने का कारनामा किया है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार