Sri Lanka vs India, 1st Test: भारतीय बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) ने श्रीलंका के खिलाफ गाले इंटनरेशनल स्टेडियम में पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी से इतिहास रच दिया। दूसरे दिन के खेल के दौरान पडिक्कल 230 गेंदों में 167 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसमें उन्होंने 15 चौके और 1 छ्क्का जड़ा। प्रभात जयसूर्या की गेंद पर आगे निलककर खेलने के चक्कर में पडिक्कल स्टंप आउट हुए।

Advertisement

दिग्गजों की बराबरी की

पडिक्कल श्रीलंका के खिलाफ उतरी धरती पर टेस्ट में 150 या उससे ज्यादा रन की पारी खेलने वाले पांचवें भारतीय बन गए हैं। उनसे पहले वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर, शिखर धवन औऱ चेतेश्वर पुजारा जैसे दिग्गजों ने ही यह कारनामा किया था। 

द्रविड़ पुजारा की बराबरी

राहुल द्रविड़ (177 रन, अहमदाबाद, 2009) और चेतेश्वर पुजारा (153 रन, गाले, 2017) के बाद, पडिक्कल श्रीलंका के खिलाफ़ नंबर 3 पर खेलते हुए 150 से ज़्यादा रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

धोनी-द्रविड़ को छोड़ा पीछे

देवदत्त पडिक्कल ने 167 रन की शानदार पारी के साथ टेस्ट में स्टंप होकर भारत के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरा स्थान हासिल कर लिया। इस लिस्ट में उन्होंने मुरली विजय, राहुल द्रविड़ और एमएस धोनी को पीछे छोड़ा। 

पुजारा से निकले आगे

श्रीलंका में टेस्ट क्रिकेट में भारतीय बल्लेबाजों के सबसे बड़े स्कोर की सूची में देवदत्त पडिक्कल ने 167 रन के साथ चौथा स्थान हासिल कर लिया है। पडिक्कल से आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर (203), वीरेंद्र सहवाग (201*) और शिखर धवन (190) हैं। इस मामले में उन्होंने चेतेश्वर पुजारा को पछाड़ा। 

Also Read: LIVE Cricket Score

बता दें कि पहले दिन के खेल के दौरान पडिक्कल ने अपना शतक पूरा किया था, जो इस फॉर्मेट में उनका पहला है। साईं सुदर्शन के चोटिल होने के कारण इस मुकाबले में ना खेलने के चलते पडिक्कल को मौका मिला, जिसका उन्होंने भरपूर फायदा उठाया। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार