India vs Sri Lanka 1st Test: भारतीय बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) ने श्रीलंका के खिलाफ गाले इंटनरेशनल स्टेडियम में पहले टेस्ट मैच की की दूसरी पारी में 75 गेंदों में 44 रन बनाए, जिसमें 6 चौके जड़े। इसके साथ ही उन्होंने खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
पहली पारी में पडिक्कल भारतीय टीम के टॉप स्कोरर रहे थे और उन्होंने 230 गेंदों में 167 रन बनाए थे। वह श्रीलंका में एक टेस्ट में बतौर भारतीय बल्लेबाज सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले मे दूसरे नंबर पर आ गए हैं। इस मुकाबले में उन्होंने कुल 211 रन बनाए।
Also Read: LIVE Cricket Score
इस लिस्ट में उन्होंने शिखर धवन और सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 204 और 203 रन बनाए थे।
19 साल बाद हुआ ऐसा
पडिक्कल के 87 रन, 2007 के बाद से किसी भारतीय बल्लेबाज़ द्वारा टेस्ट मैच में स्पिन के खिलाफ़ 'बैक फ़ुट' पर बनाए गए सबसे ज़्यादा रन हैं; इन्होंने 2012 में अहमदाबाद में इंग्लैंड के खिलाफ़ चेतेश्वर पुजारा के 57 गेंदों पर बनाए गए 79 रनों (स्ट्राइक रेट: 138.59) का रिकॉर्ड तोड़ा है।