चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के ओपनर डेवोन कॉनवे (Devon Conway) ने मंगलवार (8 अप्रैल) को पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मुकाबले में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई टीम के लिए कॉनवे ने 49 गेंदों में 6 चौकों औऱ 2 छक्कों की मदद से 69 रन की पारी खेली और पारी के 18वें ओवर की पांचवीं गेंद पर रिटायर्ड आउट होकर पवेलियन लौटे। 

Advertisement

ऐसा करने वाले पांचवें विदेशी

Advertisement

कॉनवे आईपीएल इतिहास के पहले विदेशी बल्लेबाज है जो रिटायर्ड आउट हुए हैं। इससे पहले रविचंद्रन अश्विन, अर्थव तायड़े, साईं सुदर्शन और तिलक वर्मा आईपीएल में रिटायर्ड आउट हो चुके हैं। 

मैथ्यू हेडन को छोड़ा पीछे

आईपीएल में सबसे तेज 1000 रन बनाने के मामले में कॉनवे तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 24 पारियों में यह मुकाम हासिल किया है। इस लिस्ट में कॉनवे ने मैथ्यू हेडन और साईं सुदर्शन को पीछे छोड़ा, जिन्होंने इसके लिए 25 पारियां खेली थी। 21 पारियों के साथ शॉन मार्श पहले, वहीं 23 पारियों के लेंडल सिमंस दूसरे नंबर पर हैं। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में पंजाब ने चेन्नई को 18 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए। जिसमें ओपनिंग बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने 42 गेंदों में 103 रन और शशांक सिंह ने 36 गेंदों में नाबाद 52 रन की पारी खेली।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करचे हुए चेन्नई सुपर किंग्स 5 विकेट गवाकर 201 रन ही बना पाई। कॉनवे के अलावा शिवम दुबे ने 42 रन और रचिन रविंद्र ने 37 रन बनाए।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार