इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले तीसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच से पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को तगड़ा झटका लगा है। ओपनिंग बल्लेबाज डेवोन कॉनवे (Devon Conway) अपने पहले बच्चे के जन्म के चलते इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं। कॉनवे अपने परिवार के साथ वेलिंग्टन में ही रहेंगे, जहां न्यूजीलैंड को दूसरे टेस्ट में 323 रन की हार का सामना करना पड़ा था। कॉनवे की जगह मार्क चैपमैन को टीम में शामिल किया गया है। 

Advertisement

कॉनवे की जगह विल यंग प्लेइंग इलेवन में आ सकते हैं, जो भारत के खिलाफ हुई तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे। सीरीज मे उन्होंने 48.40 की औसत से 244 रन बनाए थे। हालांकि उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के पहले दो टेस्ट में मौका नहीं मिला। 

Advertisement

बता दें कि केन विलियमसन के चोटिल होने के चलते यंग को भारत के खिलाफ सीरीज में खेलने का मौका मिला था। फिर विलियमसन की वापसी के बाद उन्हें बाहर जाना पड़ा। विलियमसन इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में टीम के टॉप स्कोरर हैं और 48.75 की औसत से 195 रन बना चुके हैं।

गौरतलब है कि इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में कॉनवे का प्रदर्शन बहुत निराशाजनक रहा। उन्होंने दो टेस्ट की चार पारियों में 5.25  की औसत से सिर्फ 22 रन बनाए।

सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच 14 दिसंबर से हेमिल्टन में खेला जाएगा। इंग्लैंड पहले दो मुकाबले जीतकर सीरीज में पहले ही 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है।  

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार