CSK Probable Playing XI vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का 18वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स (CSK vs DC) के बीच शनिवार, 11 अप्रैल को एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला जाएगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि इस मुकाबले के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।
डेवाल्ड ब्रेविस की होगी वापसी: चेन्नई सुपर किंग्स के तूफानी बल्लेबाज़ डेवाल्ड ब्रेविस साइड स्ट्रेन की चोट से उबर चुके हैं और अब मैदान पर वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 22 साल के बेबी एबी एक बेहद ही आक्रमक बल्लेबाज़ हैं जो कि मैदान के किसी भी कोने में चौके-छक्के ठोकने की काबिलियत रखते हैं। यही वज़ह है उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने साल 2026 के सीजन के लिए 2 करोड़ 20 लाख रुपये में रिटेन किया है।
कार्तिक शर्मा पर गिरेजी गाज़: डेवाल्ड ब्रेविस की सीएसके की प्लेइंग इलेवन में एंट्री होते ही 19 साल के कार्तिक शर्मा की कॉम्बिनेशन से जगह चली जाएगी। उन्हें सीएसके ने मिनी ऑक्शन में पूरे 14 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा था, लेकिन वो टीम के शुरुआती तीन मुकाबलों में 8.33 की औसत और 119.04 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ और सिर्फ 25 रन ही बना पाए हैं।
एमएस धोनी नहीं हुए हैं फिट: चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे अनुभवी खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी साल 2026 के आईपीएल सीजन के लिए अब तक पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं। 44 साल के धोनी पिंडली की चोट की समस्या से जूझ रहे हैं। उन्हें सीएसके ने 4 करोड़ में रिटेन किया है।
चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग XI: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मैट हेनरी, खलील अहमद। इम्पैक्ट प्लेयर- प्रशांत वीर।
Also Read: LIVE Cricket Score
आईपीएल 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स का पूरा स्क्वाड: महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन, आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, उर्विल पटेल, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, श्रेयस गोपाल, खलील अहमद, रामकृष्ण घोष, मुकेश चौधरी, जेमी ओवरटन, गुरजपनीत सिंह, अंशुल कंबोज, अकील होसैन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा (विकेटकीपर), मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर, ज़ैकरी फ़ॉल्क्स।