Dewald Brevis No Look Six Video: साउथ अफ्रीका के 23 साल के सुपरस्टार बल्लेबाज़ डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis) नामीबिया टी20 ट्राई सीरीज (Namibia T20I Tri-Series 2026) के पहले मुकाबले में छा गए और उन्होंने 50 गेंदों पर 4 चौके और 5 छक्के लगाकर 75 रनों की पारी खेली। इसी बीच उन्होंने नामीबिया के अनुभवी स्पिनर बर्नार्ड शोल्ट्ज़ (Bernard Scholtz) को गज़ब का नो लुक सिक्स मारा जिसने फैंस का दिल जीत दिला।

Advertisement

डेवाल्ड ब्रेविस का ये सिक्स साउथ अफ्रीका की पारी के 10वें ओवर में देखने को मिला। वो 20 गेंद खेलकर मैदान पर सेट हो गए थे और उन्होंने बर्नाडे शोल्ट्ज़ को पहली गेंद से टारगेट करने का मन बना लिया था। इस पर सोने पर सुहागा ये हुआ कि नामीबिया के बॉलर ने अपनी पहली ही गेंद डेवाल्ड ब्रेविस के हिटिंग एरिया में डिलीवर कर दी।

ये गेंद लेग साइड में थोड़ी ऊपर फेंकी गई थी जिसे देखकर ब्रेविस भी लेग साइड की तरफ गए और उन्होंने बिना देखे गेंद को सीधे कमेंट्री बॉक्स के ऊपर से दे मारा। गेंद इतनी दूर गई कि पार्किंग एरिया में जा पहुंची। FanCode ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।

मैच का हाल: ये मुकाबला विंडहोक के नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया था जो कि ट्राई नेशन सीरीज का पहला मुकाबला था। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीता और नामीबिया को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया। उन्होंने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 163 रन बनाए। Jan Frylinck ने 38 गेंदों पर 60 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में साउथ अफ्रीका के लिए डेवाल्ड ब्रेविस ने 50 गेंदों पर 75 रन ठोके, हालांकि टीम का दूसरा कोई बल्लेबाज़ ज्यादा देर मैदान पर टिक नहीं सका। यही वज़ह है साउथ अफ्रीका 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 145 रन ही बना पाई और ऐसे नामीबिया ने ये मुकाबला 18 रनों से जीता।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार