Zimbabwe vs South Africa 1st Test: साउथ अफ्रीका के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis) ने बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टेस्ट में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 124.39 की स्ट्राईक रेट से 41 गेदों 51 रन की पारी खेली, जिसमें तीन चौके और चार छक्के जड़े। डेब्यू मैच खेल रहे 22 साल के ब्रेविस ने इस दौरान 38 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। 

Advertisement

ब्रेविस ने साउथ अफ्रीका के लिए डेब्यू टेस्ट मैच में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इससे पहले सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड डेव नोर्स के नाम था, जिन्होंने 1902 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में 40 गेंदों पर अर्धशतक बनाया था। ब्रेविस का 38 गेंदों पर अर्धशतक, पुरुष टेस्ट में डेब्यू मैच में संयुक्त रूप से चौथा सबसे तेज अर्धशतक है।

Advertisement

बता दें कि जब ब्रेविस बल्लेबाजी करने आए थे तो साउथ अफ्रीका टीम का स्कोर 55 रन पर 4 विकेट था।

इसके बाद उन्होंने लुआन-ड्रे प्रीटोरियस के साथ मिलकर पारी को संभाला और पांचवें विकेट के लिए 88 गेंदों में 95 रनों की साझेदारी की। यह साउथ अफ्रीका के लिए पुरुष टेस्ट मैचों में दो डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों के बीच सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले सबसे बड़ी साझेदारी एंड्रयू हडसन और एड्रियन कुइपर के बीच 92 रन की थी, जो उन्होंने 1992 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में  पांचवें विकेट के लिए की थी। 

Also Read: LIVE Cricket Score

पहले दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 418 रन बना लिए हैं। ब्रेविस के अलावा लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने 160 गेंदों में 153 रन की धमाकेदार पारी खेली। पहले दिन नंबर 8 पर बल्लेबाजी करने उतरे कॉर्बिन बॉश 124 गेंदों में 100 रन और क्वेना मफाका 9 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार