SA20 2025 के 25वें मुकाबले में एमआई केप टाउन ने सनराइजर्स ईस्टर्न केप को 10 विकेट से हराकर एक बड़ी जीत दर्ज की। इस मैच में साउथ अफ़्रीका के सुपरस्टार खिलाड़ी डेवाल्ड ब्रेविस एमआई केप टाउन के लिए खेल रहे थे। उनकी बल्लेबाजी तो इस मैच में नहीं आई लेकिन उन्होंने इसकी कसर अपनी बॉलिंग और फील्डिंग से पूरी कर दी।

Advertisement

ब्रेविस अपनी असाधारण फ़ील्डिंग के लिए जाने जाते हैं और इस मैच में भी उन्होंने उसी का एक नज़ारा पेश किया। इस मैच में उन्होंने टूर्नामेंट का अब तक का सबसे बेहतरीन कैच पकड़ा। SA 20 2025 में पहले भी कुछ क्लासिक कैच देखे जा चुके हैं, लेकिन ये एक ऐसा कैच था जिसे आप पिछले सभी कैच से बेहतर कह सकते हैं।

Advertisement

ब्रेविस का ये कैच सनराइजर्स की पारी के चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर देखने को मिला जब कॉर्बिन बॉश ने थोड़ी छोटी लेंथ की गेंद फेंकी, जिसे सनराइजर्स के बल्लेबाज़ टॉम एबेल ने डीप स्क्वायर लेग क्षेत्र की ओर हवा में मार दिया। ऐसा लग रहा था कि ये गेंद बाउंड्री के पार चली जाएगी लेकिन ब्रेविस गेंद के रास्ते में आ गए और हवा में छलांग लगाकर एक हाथ से गज़ब का कैच पकड़ लिया। उनके इस कैच को देखकर दर्शक भी हैरान रह गए।

इस मैच की बात करें तो सनराइजर्स ईस्टर्न केप के लिए 2025 का सीजन निश्चित रूप से काफी खराब रहा है। दो बार के डिफेंडिंग चैंपियन का प्रदर्शन औसत से नीचे रहा है। वो इस समय 9 मैचों में चार जीत और पांच हार के साथ तीसरे स्थान पर हैं और अभी भी प्लेऑफ में क्वालिफाई करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।जबकि पार्ल रॉयल्स और एमआई केप टाउन पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार