टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में साउथ अफ्रीका के युवा बल्लेबाज़ डेवाल्ड ब्रेविस ने मुश्किल हालात में टीम को संभाला। पावरप्ले में तीन विकेट गिरने के बाद उन्होंने आक्रामक अंदाज़ दिखाया। इसी दौरान वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर ब्रेविस ने ऐसा नो लुक शॉट खेला कि गेंद सीधे स्टैंड में जा गिरी। यह शॉट सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो गया।

Advertisement

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 स्टेज के तीसरे मुकाबले में रविवार (22 फरवरी) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका आमने-सामने हैं। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, लेकिन शुरुआत बेहद खराब रही।

Advertisement

क्विंटन डी कॉक (4), एडेन मार्करम (6) और रयान रिकेल्टन (7) पावरप्ले के अंदर ही पवेलियन लौट गए। ऐसे में टीम दबाव में थी, लेकिन यहां से डेवाल्ड ब्रेविस ने मोर्चा संभाला। डेविड मिलर के साथ उन्होंने सिर्फ 51 गेंदों में 97 रन की तूफानी साझेदारी कर मैच में जान डाल दी। ब्रेविस ने 29 गेंदों में 45 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उनके एक खास शॉट की हो रही है।

दरअसल, पारी का 9वां ओवर लेकर आए वरुण चक्रवर्ती ने चौथी गेंद फुल लेंथ पर डाली। ब्रेविस ने नो लुक शॉट खेलते हुए लॉन्ग ऑन के ऊपर से जोरदार शॉट जड़ दिया। गेंद सीधे स्टैंड में जाकर गिरी और वरुण भी कुछ पल के लिए हैरान रह गए। ब्रेविस का यह नो लुक सिक्स फैंस को बेहद पसंद आया और कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

VIDEO:

मैच की बात करें तो डेवाल्ड ब्रेविस के जोड़ीदार डेविड मिलर ने अर्धशतक लगाते हुए 35 गेंदों में 63 रन ठोके, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। इसके अलावा अंत के ओवरों में ट्रिस्टन स्टब्स ने भी 24 गेंदों में 44 रन की अहम पारी खेली, जिसके चलते टीम ने 187 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया।

Advertisement

टीमें इस मैच के लिए
भारत (प्लेइंग XI): अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

Also Read: LIVE Cricket Score

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग XI): एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार