Dewald Brevis Instagram Post: भारत में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) का 18वां सीजन खेला जा रहा है जिसके बीच साउथ अफ्रीका के 21 वर्षीय यंग बैटर डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis) की एक इंस्टाग्राम पोस्ट ने भारतीय फैंस के बीच सोशल मीडिया पर खलखली मचा दी है। दरअसल, बेबी एबी ने अपनी पोस्ट के जरिए ये हिंट दिया है कि वो पांच बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का हिस्सा बन सकते हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। डेवाल्ड ब्रेविस ने शुक्रवार, 18 अप्रैल को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पीले रंग की तस्वीर साझा की है जिसे देखकर फैंस ये अनुमान लगा रहे हैं कि CSK 'बेबी एबी' को अपने किसी खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट के तौर पर स्क्वाड का हिस्सा बना सकती है। आप नीचे डेवाल्ड ब्रेविस का ये पोस्ट देख सकते हो।

Advertisement

आपको बता दें कि 21 वर्षीय डेवाल्ड ब्रेविस साउथ अफ्रीका के फ्यूचर स्टार माने जाते हैं जो कि अपने देश के लिए अब तक 2 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। इतना ही नहीं, ये भी जान लीजिए कि ब्रेविस के बैटिंग स्टाइल में महान बल्लेबाज़ एबी डी विलियर्स की झलक दिखती है जिस वज़ह से उन्हें क्रिकेट फैंस बेबी एबी कहकर बुलाते हैं।

गौरलतब है कि डेवाल्ड ब्रेविस के पास 10 आईपीएल मैचों का अनुभव है जिसमें वो 23 की औसत और 133.72 की स्ट्राइक रेट से 230 रन बना चुके हैं। वो इस टूर्नामेंट में मुंबई इंडियंस जैसी टीम का हिस्सा रहे, लेकिन आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन के दौरान उन पर 75 लाख के बेस प्राइस पर किसी भी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई जिस वज़ह से वो अनसोल्ड हो गए।

ऐसे में अब ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि क्या वो सच में किसी खिलाड़ी की रिप्लेसमेंट बनकर चेन्नई सुपर किंग्स के स्क्वाड में शामिल होते है या नहीं। फिलहाल ये जान लीजिए कि CSK के कैप्टन ऋतुराज गायकवाड़ चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं जिनकी रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम ने अनकैप्ड बैटर आयुष म्हात्रे को साइन किया है। कुल मिलाकर ये साफ है कि अगर डेवाल्ड ब्रेविस मौजूद सीजन में सुपर किंग्स का हिस्सा बनते भी हैं तो वो ऋतुराज गायकवाड़ के रिप्लसमेंट तो बिल्कुल नहीं हो सकते।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार