नई दिल्ली, 6 दिसंबर, (CRICKETNMORE)| धनंजय डी सिल्वा (नाबाद 72) और कप्तान दिनेश चांदीमल फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले जा रहे तीसरे और निर्णायक टेस्ट मैच में भारत की जीत के बीच में दीवार बनकर खड़े हो गए हैं। मैच के पांचवें दिन 410 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही श्रीलंका ने भोजनकाल तक चार विकेट पर 119 रन बना लिए हैं। 

Advertisement

अर्धशतक लगाने वाले धनंजय के साथ पहली पारी में शतक लगाने वाले कप्तान चंडीमल 27 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी हो चुकी है। इस साझेदारी को हालांकि रवींद्र जडेजा ने 44वें ओवर की चौथी गेंद पर चंडीमल को बेहतरीन बोल्ड मार कर तोड़ दिया था, लेकिन यह नो बाल निकली और चंडीमल क्रीज पर ही रहे। 

Advertisement

इससे पहले, 31 रनों पर तीन विकेट के नुकसान पर पांचवें दिन की शुरुआत करने उतरी श्रीलंका को दिन के छठे ओवर में पहला झटका लगा। पिछली पारी में 111 रन बनाने वाले एंजेलो मैथ्यूज को जडेजा ने स्लिप में अंजिक्य रहाणे के हाथों कैच कराया। धनंजय ने 35वें ओवर की पहली गेंद पर एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। 

लेकिन इसके बाद भारतीय गेंदबाज पहले सत्र की समाप्ति तक विकेट नहीं ले सके। श्रीलंका टीम अभी भी लक्ष्य से 291 रन पीछे है। वहीं भारत को अपनी लगातार नौवीं सीरीज जीत के लिए आखिरी दो सत्रों में छह विकेट की दरकार है। 

 

श्रीलंका ने चौथे दिन आखिरी सत्र में दिमुथ करुणारत्ने (13), सादिरा समाराविक्रमा (5), सुरंगा लकमल के विकेट खोए थे। 

Advertisement

भारत की तरफ से जडेजा ने तीन विकेट लिए, जबकि मोहम्मद शमी को एक विकेट मिला है। 

भारत ने अपनी पहली पारी 536 रनों पर सात विकेट के नुकसान पर घोषित कर दी थी और श्रीलंका को पहली पारी में 373 रनों पर सीमित कर दिया था। भारत ने दूसरी पारी पांच विकेट के नुकसान पर 246 रनों पर घोषित करते हुए श्रीलंका को विशाल लक्ष्य दिया था। PICS: हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें 

भारत की तरफ से पहली पारी में कप्तान विराट कोहली ने 243, मुरली विजय ने 155 और रोहित शर्मा ने 65 रनों की पारियां खेली थीं। वहीं श्रीलंका की तरफ से पहली पारी में मैथ्यूज के अलावा चंडीमल ने 164 रन बनाए थे। 

Advertisement

भारत की तरफ से दूसरी पारी में शिखर धवन 67 के अलावा कोहली और रोहित ने 50-50 रन बनाए थे। चेतेश्वर पुजारा ने 49 रन बनाए थे।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार