श्रीलंका के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज धनंजय डी सिल्वा (Dhananjaya de Silva Hit Wicket) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ गाले में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में शानदार अर्धशतक जड़ा। डी सिल्वा ने 95 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौकों की मदद से 61 रनों की पारी खेली और बड़े ही दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से हिट विकेट आउट हो गए। 

Advertisement

डी सिल्वा दूसरे दिन 56 रनों से खेलने उतरे थे।

Advertisement

पारी के 95वें ओवर में शैनन गेब्रियल ने आउटसाइड ऑफ स्टंप पर शॉर्ट गेंद डाली,  जिसे डी सिल्वा ने हल्के हाथों से खेला। बल्ले के किनारे पर लगकर गेंद बाउंस हो गई और विकेट की तरफ चली गई। डी सिल्वा ने पीछे मुड़कर गेंद को विकेट पर लगने से बचाने के लिए बल्ला घुमाया, लेकिन गेंद फिर बल्ले के किनारे पर लगकर उछल गई। एक बार फिर गेंद को विकेट पर लगने से बचाने के लिए उन्होंने दोबारा बल्ला घुमाया, जो लेग स्टम्प पर लगा और गिल्लियां बिखर गई। 

ऐसे आउट होने के बाद डी सिल्वा को विश्वास नहीं हुआ कि उनका साथ क्या हुआ। निराश होकर उन्होंने अपना चेहरा बल्ले से ढक लिया।  

दूसरे श्रीलंकाई खिलाड़ी

डी सिल्वा के नाम अनचाहा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया। वह टेस्ट क्रिकेट में दो बार हिट विकेट आउट होने वाले दूसरे श्रीलंकाई खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले 2019 में श्रीलंका के खिलाफ कैनबरा में खेले गए टेस्ट में भी डी सिल्वा हिट विकेट आउट हुए थे।

Advertisement

इससे पहले रोमेश कालुविथाराना साल 1997 में टेस्ट में दो बार हिट विकेट आउट हुए थे। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार