Sri Lanka vs India, 1st Test: श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा (Dhananjaya de Silva)  ने भारत के खिलाफ गाले में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन रविवार (16 अगस्त) को ध्रुव जुरेल को आउट करने के लिए एक हाथ से बेहतरीन कैच लपका।

Advertisement

भारत की पहली पारी के 110वें ओवर की पहली गेंद पर प्रभात जयसूर्या ने मिडिल और लेग के बीच फ्लाइटेड गेंद डाली। जुरेल ने गेंद को ऑन साइड में खेलने की कोशिश की, लेकिन बल्ले का किनारा लगकर गेंद हवा में चली गई। पहली स्लिप पर खड़े धनंजय ने दाईं ओर पूरी लंबाई में डाइव लगाते हुए एक हाथ से बेहतरीन कैच पकड़ा।

जुरेल अर्धशतक पूरा करने के कुछ ही देर बाद पवेलियन लौट गए। जुरेल ने 68 गेंदों में 51 रन की पारी खेली, जिसमें 4 चौके औऱ 1 छक्का जड़ा।

हालांकि इससे पहले डी सिल्वा के हाथों से ही जुरेल को एक जीवनदान भी मिला था। पारी के 102वें ओवर में प्रभात की गेंद पर ही धनंजय ने स्लिप में जुरेल का कैच टपकाया था, उस समय वह 29 रन के निजी स्कोर पर थे।

गौरतलब है कि भारतीय टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म तक 9 विकेट के नुकसान पर 460 रन बना लिए हैं। बारिश के कारण दिन का पहला सेशन पूरी तरह धुल गया, लेकिन इसके बाद भारतीय बल्लेबाजों ने 43 ओवर में 172 रन जोड़कर दिन का खेल खत्म किया।

देवदत्त पडिक्कल भारत की पारी के सबसे बड़े स्टार रहे। उन्होंने 230 गेंदों पर 15 चौकों और एक छक्के की मदद से 167 रन बनाए और अपने पहले टेस्ट दोहरे शतक से चूक गए। पडिक्कल ने केएल राहुल (82) के साथ 162 रन और ऋषभ पंत के साथ 71 रन की साझेदारी की। ध्रुव जुरेल ने भी 51 रन बनाए, जबकि मानव सुथार ने 24 रन का योगदान दिया। दिन का खेल खत्म होने पर कुलदीप यादव 12 और प्रसिद्ध कृष्णा 1 रन बनाकर नाबाद थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

श्रीलंका के लिए प्रभात जयसूर्या ने चार और केशरा नुवंता ने तीन विकेट लिए।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार