13 सितंबर। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी-20 मैच 15 सितंबर को धर्मशाला में खेला जाएगा। धर्मशाला टी-20 के लिए साउथ अफ्रीकी टीम पहले ही पहुंच चुकी है।

Advertisement

वहीं भारतीय टीम भी धर्मशाला पहुंचने वाली है। गौरतलब है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम को खासकर टी-20 मैचों में घरेलू जमीन पर कभी भी जीत नसीब नहीं हुई है। ऐसे में यह टी-20 सीरीज काफी अहम होने वाला है।

Advertisement

टी-20 सीरीज के आगाज से पहले साउथ अफ्रीकी टीम के कुछ खिलाड़ी धर्मशाला का भ्रमण करते हुए भी दिखाई दिए। अफ्रीकी खिलाड़ी मैक्लोडगंज में मार्केटिंग करते हुए दिखाई दिए हैं। 

गौरतलब है कि धर्मशाला के मौसम को लेकर अपडेट आई है कि 15 सितंबर को बारिश हो सकती है। ऐसे में फैन्स दुआ र रहे हैं कि पहले टी-20 के दौरान बारिश ना हो और मैच का पूरा मजा ले सके।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार