MS Dhoni Record: चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के पूर्व कप्तान और महान विकेटकीपर बल्लेबाज़ महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) शनिवार, 28 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल 2026 (IPL 2026) के सीजन में एक बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकते हैं। गौरतलब है कि MS Dhoni के पास सुरेश रैना (Suresh Raina) का एक महारिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हो सकता है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि 44 साल के महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल टूर्नामेंट में अब तक 272 मुकाबले खेल चुके हैं जिसकी 238 पारियों में उन्होंने 38.23 की औसत और लगभग 140 की स्ट्राइक रेट से 5314 रन बनाए हैं। यहां से महेंद्र सिंह धोनी अब आईपीएल 2026 टूर्नामेंट में अगर 216 रन बनाने में कामयाब होते हैं तो वो IPL में अपने 5530 रन पूरे कर लेंगे और इसी के साथ सुरेश रैना को पीछे छोड़कर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

Advertisement

जान लें कि सुरेश रैना ने अपने आईपीएल करियर में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 200 मुकाबले खेले और 195 पारियों में बल्लेबाज़ी करके 33.10 की औसत और 138.91 की स्ट्राइक रेट से 5529 रन बनाए। वो लंबे समय तक सीएसके टीम का एक बेहद ही खास हिस्सा हैं और उन्हें फैंस चिन्ना थाला के नाम से पुकारते थे।

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सर्वाधिक रन

  • सुरेश रैना - 200 मैचों में 5529 रन
  • महेंद्र सिंह धोनी - 272 मैचों में 5314 रन
  • फाफ डु प्लेसिस - 100 मैचों में 2932 रन
  • ऋतुराज गायकवाड़ - 71 मैचों में 2502 रन
  • रविंद्र जडेजा - 200 मैचों में 2354 रन

गौरतलब है कि आईपीएल 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने महेंद्र सिंह धोनी को 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। वो सीएसके के सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं, ऐसे में फैंस यही चाहेंगे कि वो आगामी टूर्नामेंट में अपनी बैटिंग से कुछ बेहद ही शानदार प्रदर्शन करें। बताते चलें कि धोनी आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक मुकाबले खेलने का रिकॉर्ड रखते हैं। उन्होंने अब तक 278 मुकाबले खेलकर ये रिकॉर्ड बनाया है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने आईपीएल में 272 मैच खेले हैं। 

Also Read: LIVE Cricket Score

IPL 2026 के लिए CSK का पूरा स्क्वाड: ऋतुराज गायकवाड़, महेंद्र सिंह धोनी, संजू सैमसन, शिवम दुबे, आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, उर्विल पटेल, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, जेमी ओवरटन, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, नूर अहमद, रामकृष्ण घोष, श्रेयस गोपाल, खलील अहमद, सरफराज खान, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, जैक फॉक्स, अकील हुसैन, राहुल चाहर, मैट हेनरी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार