गॉल, 26 जुलाई | भारत ने यहां गॉल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन बुधवार को अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली है। दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने तीन विकेट के नुकसान पर 399 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर लिया है।

Advertisement

पहले दिन के खेल का पूरा स्कोरकार्ड हिन्दी में

चेतेश्वर पुजारा 144 रन बनाकर क्रिज पर जमे हुए हैं। उनके साथ अजिंक्य रहाणे 39 रन बनाकर नाबाद लौटे। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने 190 रनों की तेज-तर्रार पारी खेली। उन्होंने पुजारा के साथ दूसरे विकेट के लिए 253 रनों की साझेदारी की। भारत ने अपना पहला विकेट अभिनव मुकुंद (12) के रूप में 27 के कुल स्कोर पर पहले सत्र में खोया।

इसके बाद धवन और पुजारा ने टीम को संभाला। धवन दूसरा सत्र खत्म होने से कुछ देर पहले आउट हुए। धवन ने अपनी धमाकेदार पारी में 168 गेंदों का सामना किया और 31 चौके जड़े। कप्तान विराट कोहली तीन रन ही बना सके।  ये हैं दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर्स PHOTOS

इसके बाद पुजारा और रहाणे ने दिन का खेल खत्म होने तक कोई और विकेट नहीं गिरने दिया। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 113 रनों की साझेदारी हो चुकी है। श्रीलंका की तरफ से तीनों विकेट नुवान प्रदीप ने लिए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार