11 अप्रैल। सीएसके की टीम ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच को 4 विकेट से जीतने में सफलता पाई। आखिरी गेंद पर मिशेल सैंटनर ने बेन स्टोक्स की गेंद पर छक्का जमाकर सीएसके को रोमांचक जीत दिला दी।

Advertisement

आपको बता दें कि बेन स्टोक्स का यह आखिरी ओवर काफी नाट्किय भरा रहा। 20वें ओवर की चौथी गेंद बेन स्टोक्स ने मिशेल सैंटनर को फुलटॉस फेंकी और इस गेंद पर 2 रन बने।

Advertisement

आपको बता दें कि जब बेन स्टोक्स ने यह गेंद फुलटॉस फेंकी तो अंपायर ने गेंद को पहले तो नो बॉल देने का इशारा किया लेकिन झटसे फिर उन्होंने अपने नो बॉल के इशारे को वापस ले लिया।

जिसके बाद डग आउट में बैठे धोनी काफी नाराज दिखे और वो खुद मैदान के अंदर आकर अंपायर की इस नादानी भरी गलती पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए दिखाई दिए।

धोनी अंपायर के ऐसी नादानी से काफी खफा थे जिसके कारण उन्होंने मैदान पर आकर अंपायर की ऐसी गलती पर फटकार लगाई। हालांकि अंपायर ने इस गेंद को फिर नो बॉल करार नहीं दिया।

इसके बाद आखिरी गेंद पर मिशेल सैंटनर ने छक्का जमाकर सीएसके को 4 विकेट से जीत दिला दी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार