25 नवंबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। टी- 20 और वनडे टीम के कप्तान धोनी इन दिनों क्रिकेट के मैदान से दूर हैं लेकिन धोनी हमेशा खबरों में बने रहते हैं। धोनी को लेकर अब खबर आई है कि धोनी झारखंड के ब्रांड एम्बेसडर बन गए हैं। कैप्टल कूल धोनी ग्लोबल इन्वेस्टर्स’ समिट 2017 के लिए झारखंड का कैपेन करते हुए दिखाई पड़ेगें।
प्यार बिना चैन कहां रे...अनुष्का पहुंची विराट से मिलने
Advertisement
झारखण्ड इंडस्ट्री सेक्रेटरी सुनील कुमार बरनवाल ने कहा कि हमने इसके लिए धोनी के साथ कमर्शियल पहले ही शूट कर लिया है और टी वी पर इसकी झलक अगले महिने से दिखाई जाएगी।
BREAKING: तीसरे टेस्ट मैच से बाहर हुआ यह दिग्गज तेज गेंदबाज
आपको बता दें कि धोनी झारखंड के रांची में रहने वाले हैं। धोनी जनवरी में एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते हुए दिखाई पड़ेगें।