रोहित शर्मा के बाद अब सुरेश रैना ने भी माना, धोनी ही हैं भारत के सर्वश्रेष्ठ कप्तान !

Updated: Thu, Feb 13 2020 14:47 IST
रोहित शर्मा के बाद अब सुरेश रैना ने भी माना, धोनी ही हैं भारत के सर्वश्रेष्ठ कप्तान ! Images (twitter)

13 फरवरी। कुछ दिन पहले रोहित शर्मा ने बयान दिया था कि धोनी भारत के सबसे महान कप्तान हैं। ऐसे में अब सुरेश रैना ने भी बयान देते हुए कहा है कि धोनी ही भारत के सर्वश्रेष्ठ कप्तान हैं।  रैना ने एक बयान में कहा कि धोनी बेस्ट कप्तान थे जिन्होंने भारतीय टीम को बदल कर रख दिया था। इसके साथ - साथ रैना ने कहा कि यही बात अब हमारे ड्रेसिंग रूम में भी नजर आती है। 

गौरतलब है कि धोनी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। इस समय धोनी भारतीय टीम से बाहर हैं।  वर्ल्ड कप 2019 के बाद से धोनी टीम इंडिया से बाहर हैं और हरतरफ एक ही चर्चा हो रही है क्या धोनी फिर कभी टीम इंडिया में खेल पाएंगे। उनके छोटे फॉर्मेट में संन्यास को लेकर बात हो रही है।

अब कहा जा रहा है कि आईपीएल 2020 में उनका परफॉर्मेंस यह निर्धारित करेगा कि वो फिर से टीम इंडिया में खेल पाएंगे या नहीं। 23 मार्च से आईपीएल 2020 का आगाज होना है।

आईपीएल में धोनी और रैना सीएसके की टीम का हिस्सा रहे हैं। सुरेश रैना ने अपने करियर में  रैना  भारत के लिए 18 टेस्‍ट, 226 वनडे और 78 टी20 मैच खेले हैं। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही रोहित शर्मा ने भी माना था कि भारत के बेस्ट कप्तान धोनी ही रहे हैं। 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें