27 मई, मुंबई (CRICKETNMORE)। सीएसके की टीम 7वीं बार आईपीएल के फाइनल में पुहंची है। फाइनल में सीएसके की टीम का सामना सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से होगा।

Advertisement

इस बड़े फाइनल से पहले धोनी का एक भावुक बयान आया है। धोनी ने प्रेस वार्ता में बात करते हुए कहा कि जब टूर्नामेंट में शुरू हुआ तो हर कोई इमोशनल थे लेकिन टूर्नामेंट शुरू होते ही हर किसी को प्रोफेशनल होना होता है। PHOTOS: हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें 

Advertisement

धोनी ने कहा कि उन्हें इस बात की निराशा है कि चेन्नई में सभी मैच नहीं खेल हो सके, लेकिन इस बात की तसल्ली जरूर है कि कम से कम एक मैच चेन्नई की टीम ने अपने होम ग्राउंड पर खेला।

गौरतलब है कि चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम 2 दफा आईपीएल का खिताब जीतने में सफल रही है। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार क्या धोनी की कप्तानी में सीएसके की टीम इतिहास रचने में सफल रहती है या नहीं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार