29 सितंबर। क्रिकेट से दूर धोनी इस समय अपने घर होमटाउन रांची में खाली समय का भरपूर मजा ले रहे हैं। भले ही धोनी अपने क्रिकेट को लेकर सुर्खियां नहीं बटोर रहे हैं लेकिन क्रिकेट से बाहर रहकर भी फैन्स के बीच धोनी की खबर हमेशा बनी रहती है। 

Advertisement

आपको बता दें कि हाल ही में धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने दोस्तों के साथ गली क्रिकेट खेलते हुए फोटो पोस्ट की थी जिसने काफी सुर्खियां बटोरी थी।

Advertisement

अब धोनी अपने होमटाउन रांची में बिलियर्ड्स खेलते हुए नजर आए हैं। धोनी झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन में विधायक कुनाल सारंगी के साथ बिलियर्ड्स खेलते हुए नजर आए।  

बोर्ड के पुराने पिच क्यूरेटर बासू दा भी धोनी के साथ नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि धोनी वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में हार के बाद से क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। खबर है कि दिसंबर में जब वेस्ट्इंडीज की टीम भारत आएगी तब वो भारतीय टीम का हिस्सा हो सकते हैं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार