धोनी ने जड़ा इतना लंबा छक्का, बाउंड्री लाइन पर खड़े मुरली विजय भी रह गए दंग.. देखें Video

Updated: Fri, Sep 11 2020 23:04 IST
MS Dhoni (Twitter)

महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल 2020 की तैयारियों में जुटी हुई है। फैंस के लिए सबसे खुशी की बात यह है कि टीम के कप्तान धोनी लगभग एक साल बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी कर रहे है और अभ्यास सत्र के दौरान लंबे-लंबे गगनचुंबी छक्के लगा रहे है।

चेन्नई सुपर किंग्स के ऑफिशियल टि्वटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट हुई जिसमें महेंद्र सिंह धोनी के बल्लेबाजी अभ्यास दिखाया गया। इस दौरान धोनी ने इतना जोड़दार शॉट मारा की गेंद मैदान से बाहर चली गई और फील्डर को जाकर उसे ढूंढना पड़ा। धोनी के इस ताकतवर शॉट को देखकर टीम के ओपनिंग बल्लेबाज मुरली विजय भी हैरान रह गए।

चेन्नई सुपर किंग्स के मैनेजर रसल राधाकृष्णन यह वीडियो बना रहे थे और गेंद के मैदान के बाहर जाते ही उन्होंने पूछा कि "बॉल लोस्ट?(गेंद खो गई क्या?)"

विजय ने रसल से पूछा कि क्या है यह धोनी की ताकत है जो लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए जाने जाते है। रसल ने फिर जवाब देता हुए कहा, "आप भी बताइए मुझे नहीं पता।"

विजय ने कहा कि शानदर टाइमिंग, जबरदस्त बैट स्पीड और स्विंग धोनी के अंदर कुदरती है। इससे बेहतरीन कुछ नहीं हो सकता था।

धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया है और इस साल भी टीम चैंपियन बनने की प्रबल दावेदार है। टीम में कई देशों के अनुभवी खिलाड़ी मौजूद है जिससे इन्हें आईपीएल में एक अलग ही फायदा मिलता है।
 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें