चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शुक्रवार (25 सितंबर ) को आईपीएल का सातवां मैच खेला जाएगा। इस मैच में चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पास टी-20 में एक खास उपलब्धि हासिल करने का सुनहरा मौका है।
  
धोनी दिल्ली के खिलाफ होने वाले इस मैच में 2 छक्के लगाते  ही अपने टी-20 करियर में 300 छक्के पूरे कर लेंगे।  धोनी ने अभी तक अपने टी-20 करियर में कुल 319 मैच खेले हैं जिसकी 285 पारियों में उन्होंने कुल 298 छक्के लगाने का कारनामा किया है। इससे पहले भारत के लिए टी-20 मैचों में रोहित शर्मा और सुरेश रैना ने 300 छक्के लगाने का कारनामा किया है। रोहित ने टी-20 में 367 छक्के जमाएं है तो वहीं रैना के नाम 311 छक्के दर्ज है।

Advertisement

इसके अलावा अगर इस मैच में धोनी 4  छक्के जमा देते है तो वह आईपीएल में एबी डी विलियर्स को पछाड़कर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे। धोनी ने अभी तक आईपीएल में कुल 192 मैच खेले है जिसकी 172 पारियों में वो कुल 212 छक्के लगाने में कामयाब रहे है। डी विलियर्स के नाम आईपीएल के 156  मैचों की 144 पारियों में कुल 215 छक्के दर्ज है।

Advertisement

आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है।  गेल ने अभी तक के अपने आईपीएल करियर में कुल 326 छक्के जमाएं है। 

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार