17 अगस्त, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। 20 अगस्त से शुरू हो रहे श्रीलंका के खिलाफ 5 वनडे मैच के सीरीज में भारत के महान खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी वनडे क्रिकेट में एक ऐसा किर्तीमान बनानें वाले हैं जो इससे पहले सिर्फ 5 भारतीय खिलाड़ियों ने वनडे क्रिकेट में बनाया है।

Advertisement

गौरतलब है कि धोनी ने अपना पहला वनडे मैच बांग्लादेश के खिलाफ 2004 में खेला था जिसके बाद से धोनी भारतीय क्रिकेट टीम में लगातार कमाल का खेल दिखा रहे हैं। धोनी इस समय ना सिर्फ भारत के सबसे सफल कप्तान रहे हैं तो वहीं अपने करियर में धोनी ने वो सभी मुकाम हासिल कर लिया है जो  किसी भी क्रिकेटर को अमर बनाता है। 

ऐसे में भले ही धोनी अब भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान नहीं हैं लेकिन फैन्स अभी भी धोनी को सबसे बड़ा क्रिकेटर मानते हैं। श्रीलंका के खिलाफ 5 वनडे सीरीज के दौरान धोनी वनडे क्रिकेट का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगें। आगे जाने धोनी वनडे क्रिकेट में रचेगें इतिहास►

 

धोनी ने अबतक अपने वनडे करियर में 296 मैच खेल लिए हैं। श्रीलंका के खिलाफ 5 वनडे सीरीज के दौरान धोनी 300 वनडे मैच अपने करियर में खेल लेगें। यानि 31 अगस्त को चौथए वनडे मैच के दौरान धोनी भारत के तरफ से 300 वनडे मैच खेलने वाले छठे खिलाड़ी बन जाएगें।

धोनी से पहले भारतीय टीम के लिए यह शानदार कारनामा सचिन तेंदुलकर (463 वनडे मैच), सौरव गांगुली (308 वनडे मैच), राहुल द्रविड़ (340 वनडे मैच) अजहर (334 वनडे मैच) और युवराज सिंह (301 वनडे मैच) भारत के लिए खेल चुके हैं। PHOTOS: देखिए मनोज तिवारी की खूबसूरत वाइफ की वायरल फोटो, देखकर खो हो जाएेगें 

Advertisement

इसके साथ - साथ धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में 100 अर्धशतक बनानें में केवल 2 अर्धशतक दूर हैं। धोनी ने वनडे में 64 अर्धशतक, टेस्ट में 33 अर्धशतक और साथ ही टी- 20 में 1 अर्धशतक जमाए हैं। ऐसे में यदि श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में 2 अर्धशतक बना देते हैं तो इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 अर्धशतक जमा लेगें।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार