चेपॉक के मैदान पर जब एमएस धोनी विकेट के पीछे खड़े होते हैं, तो बल्लेबाजों के लिए चूकना महंगा पड़ सकता है। ऐसा ही कुछ हुआ फिल साल्ट के साथ, जब नूर अहमद की एक शानदार गेंद पर धोनी ने अपनी बिजली सी तेज स्टंपिंग से उन्हें चलता कर दिया।

Advertisement

साल्ट अच्छी लय में थे और तेजी से रन बना रहे थे, लेकिन नूर की एक स्पिनिंग डिलीवरी पर वे गच्चा खा गए। गेंद बल्ले का किनारा लिए बिना सीधी धोनी के दस्तानों में गई और साल्ट का पैर क्रीज से बस हल्का सा बाहर निकल गया। बस, फिर क्या था? धोनी ने पलक झपकते ही गिल्लियां बिखेर दीं और साल्ट को वापस पवेलियन भेज दिया।

Advertisement

यहां पर देखिए VIDEO:

RCB की धमाकेदार शुरुआत को इस झटके से हल्का ब्रेक जरूर लगा, लेकिन विराट कोहली अब भी मोर्चे पर डटे हुए थे,  लेकिन इस बीच CSK ने एक और दिलचस्प घटना देखी – धोनी से एक अनचाही DRS गलती।

एमएस धोनी को DRS का मास्टर माना जाता है, लेकिन इस बार उनसे एक चूक हो गई। दरअसल, यह घटना दूसरे ओवर की पहली गेंद पर हुई, जब खलील अहमद ने एक फुल डिलीवरी मिडिल और लेग स्टंप लाइन पर डाली। विराट कोहली ने इसे फ्लिक करने की कोशिश की, लेकिन गेंद मिस कर गए और उनके पैड पर जा लगी।

खलील को पहले तो यकीन ही नहीं हुआ कि यह LBW हो सकता है, लेकिन कुछ सेकंड बाद उन्हें विकेट मिलने की संभावना नजर आई। उन्होंने अंपायर की तरफ देखा, लेकिन अंपायर की उंगली नहीं उठी। यहीं पर CSK टीम ने एक बड़ी गलती कर दी। खलील ने धोनी से चर्चा की और धोनी ने कप्तान रुतुराज गायकवाड़ को DRS लेने का इशारा कर दिया। गायकवाड़ धोनी की क्रिकेटिंग समझ पर भरोसा करते हुए DRS ले बैठे।

Advertisement

लेकिन जब रिप्ले आया, तो सारा मामला साफ हो गया। गेंद लेग स्टंप के बाहर पिच हुई थी, जिससे विराट कोहली साफ तौर पर नॉट आउट करार दिए गए। CSK ने एक बहुमूल्य रिव्यू खो दिया और यह दर्शाता था कि कोहली का विकेट लेने की कितनी जल्दीबाजी थी। हालांकि, CSK को विकेट बाद में जरूर मिला, लेकिन वह विराट का नहीं बल्कि फिल साल्ट का था, जिन्हें नूर अहमद ने आउट किया।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार