22 मई, मुंबई (CRICKETNMORE)। प्लेऑफ में दो बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स का सामना एक बार खिताब अपने नाम करने वाली सनराइजर्स हैदराबाद से है।
Advertisement
इस मैच में हारने वाली टीम को हालांकि फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलेगा। हारने वाली टीम दूसरे क्वालीफायर में एलिमिनेटर मैच की विजेता से भिड़ेगी।
इस अहम मुकाबले से पहले धोनी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट की है जिसमें वो अपनी क्यूट बेटी जीवा के साथ नजर आ रहे हैं।
धोनी ने अपनी बेटी के साथ वीडियो पोस्ट कर दिल जीतने वाला कैप्शन भी लिखा है। गौरतलब है कि इस साल धोनी ने कमाल का परफॉर्मेंस कर हर किसी का दिल जीत लिया है।